TRENDING TAGS :
राज बब्बर बोले- जनता के धन पर बैठा काला नाग, देश के लोगों ने जरूर किया होगा कोई पाप
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने कहा कि देश की जनता के धन पर काला नाग बैठा है। नोटबंदी की वजह से अपने ही मुल्क में लोग चोरों की तरह रहने को मजबूर हैं।
सहारनपुर: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने कहा कि देश की जनता के धन पर काला नाग बैठा है। नोटबंदी की वजह से अपने ही मुल्क में लोग चोरों की तरह रहने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से नोटबंदी सबसे बड़ा करप्शन है। पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने कुछ दोस्तों को फायदा पहुंचाने के लिए नोटबंदी का फैसला लिया है। देश की जनता से उन्हें कोई सरोकार नहीं है। उन्होंने कहा कि देश की जनता ने जरुर कोई पाप किया होगा, जो यह दिन देखने पड़ रहे हैं।
दरअसल रविवार (25 दिसंबर) को सहारनपुर के गांधी कॉलोनी स्थित कांग्रेस जिलाध्यक्ष शशि वालिया के निवास स्थान पर मीडिया से रूबरू हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। इस दौरान वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष इमरान मसूद, जिलाध्यक्ष शशि वालिया, संजय वालिया, मुकेश चौधरी, नरेश चौधरी, साद अली खान आदि मौजूद रहे।
बैंक कर्मचारी खुलकर करप्शन कर रहे
-राज बब्बर ने कहा कि नोटबंदी से पूरा मुल्क परेशान है।
-मजदूर, किसान, कर्मचारी और व्यापारी सभी लोग अपने ही मुल्क में चोर बना दिए गए।
-नोटबंदी के बाद से गरीब लोग बैंकों की लाइन में लगे हैं।
-जबकि बैंक कर्मचारियों ने करप्शन करते हुए काला धन वाले लोगों के पैसे को कमीशन लेकर सफेद कर दिया।
-बैंक कर्मचारी खुलकर करप्शन कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें ... राजबब्बर ने फिर साधा PM मोदी पर निशाना, कहा- नोटबंदी का फैसला आतंकी हरकत
पीएम मोदी ने खोली करप्शन की दुकान
-राज बब्बर ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने करप्शन की दुकान खोल दी है।
-देश में 98 प्रतिशत लोग कैश से ही काम चलाते हैं।
-दो प्रतिशत लोग ही कार्ड स्वैप करते हैं।
-इन दो प्रतिशत लोगों की योजना को 98 प्रतिशत लोगों पर थोपना देश की जनता का उत्पीड़न करना है।
पीएम मोदी ने देश को गुलामी की ओर धकेल दिया
-महात्मा गांधी ने पुण्य किया तो देश को आजादी मिली।
-अब फिर एक बार पीएम मोदी ने देश को गुलामी की ओर धकेल दिया है।
-जनता अच्छी तरह मोदी सरकार की हकीकत जान चुकी है।
-जिस जनता ने ऊंगली से ईवीएम मशीन का बटन दबाकर नरेंद्र मोदी को पीएम बनाया है।
-वही जनता अब ऊंगली का इस्तेमाल कर पीएम को सबक सिखाएगी।
यह भी पढ़ें ... जनाक्रोश रैली में बोले राहुल- जितना मजाक उड़ाना है उड़ा लो, मगर मेरे सवालों का जवाब तो दो
हिंदुओं के लिए ही कुछ कर देते
-कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सांप्रदायिकता को आधार बनाकर केंद्र में सरकार बनाने वाली बीजेपी ने हिंदुओं के लिए ही कुछ नहीं किया।
-बीजेपी हमेशा धर्म के नाम पर लोगों को लड़वाकर सत्ता हथियाना चाहती है।
-कांग्रेस सरकार के दौरान दाल 60 रुपए किलो थी।
-वही दाल अब 200 रुपए किलो बिक रही है।
-हिंदुओं के हित का दावा करने वाली बीजेपी कम से कम हिंदुओं के लिए दाल का रेट कम कर देती।
-राज बब्बर ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी फेंकू हैं।
-उन्हें बस माइक चाहिए और वह गरजना शुरू कर देते हैं।
-मगर जो गरजते हैं वह बरसते नहीं है।
महिलाओं और नौजवानों की रहेगी 50 प्रतिशत भागेदारी
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने कहा कि 2017 के विधानसभा चुनाव में राहुल गांधी के निर्देशानुसार प्रत्याशियों में 50 प्रतिशत भागेदारी महिलाओं और नौजवानों की रहेगी।
बामियान बुद्ध विहार में किया भगवान बुद्ध को नमन
-राजबब्बर बामियान बुद्ध विहार भी गए।
-जहां उन्होंने भगवान बुद्ध को श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया।
-इस दौरान उन्होंने लोगों से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाए जाने का आह्वान किया।
-बुद्ध विहार पहुंचने पर लोगों द्वारा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया गया।
-राज बब्बर ने बुद्ध प्रतिमा पर पुष्पांजलि की और दीप प्रजवलन किया।
-राजबब्बर ने बाबा साहब डॉ. अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!