यूपी बीजेपी अध्यक्ष ने बता दिया क्या है उनकी सबसे बड़ी चुनौती !

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद शनिवार को पहली बार आगरा पहुंचे। डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय का जोरदार स्वागत किया गया।

tiwarishalini
Published on: 16 Sept 2017 8:24 PM IST
यूपी बीजेपी अध्यक्ष ने बता दिया क्या है उनकी सबसे बड़ी चुनौती !
X
यूपी बीजेपी अध्यक्ष ने बता दिया क्या है उनकी सबसे बड़ी चुनौती !

आगरा : भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद शनिवार को पहली बार आगरा पहुंचे डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय का जोरदार स्वागत किया गया। आगरा सीमा में प्रवेश करते ही जगह-जगह बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के कार्यक्रम आयोजित किए गए।

इस दौरान मीडिया से मुखातिब होते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि विपक्ष के पास कोई नैतिक चुनौती नहीं है। विपक्ष जातीय गठबंधन करने की कोशिश कर रहा है, लेकिन पीएम मोदी के व्यक्तित्व से और योगी सरकार की गतिशीलता से प्रभावित होकर जातिवादी राजनीति खत्म हो रही है। सभी लोग बीजेपी से जुड़ना चाह रहे हैं। इसलिए हमारे सामने कोई चुनौती नहीं है।

यह भी पढ़ें .... ऐसे तो खत्म हो चुका VIP कल्चर, बिना टोल टैक्स दिए निकले BJP प्रदेश अध्यक्ष

हमारे लिए चुनौती अपना ही रिकॉर्ड तोड़कर और ज्यादा सीटे लाना है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि अन्य दल जोड़ तोड़ की राजनीति करते हैं। हम ऐसा नहीं करते। जो लोग समाज सेवा से जुड़े और ईमानदार हैं अगर वो पार्टी से जुड़ रहे हैं तो उनका स्वागत है।

डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता पार्टी की सारी इकाइयों की सक्रियता को कायम रखा जाए क्योंकि संगठन हर सरकार के लिए ऑक्सीजन का काम करती है।

यह भी पढ़ें .... योगी के मंत्री बोले- MLA, MP और अफसरों का होना चाहिए नार्को टेस्ट

दूसरी प्राथमिकता केंद्र और प्रदेश सरकार की सभी जनहित योजनाओं को वंचित, शोषित और जरूरतमंद लोगों तक पार्टी की इकाईयां पहुंचाएं। वहीँ सरकारी अधिकारियों से समन्वय बैठाकर जनहित की योजनाओं का लाभ सबको मिले, इसके लिए भी बीजेपी सरकार काम कर रही है।

tiwarishalini

tiwarishalini

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!