UP By-Elections 2024: चन्द्रशेखर और ओवैसी के बीच बनी बात, उपचुनाव में हो सकता है गठबंधन

UP By-Elections 2024: यूपी में जल्द ही दस सीटों पर उपचुनाव होने जा रहा है। जिसको लेकर AIMIM और भीम आर्मी के बीच सीटों का गठबंधन हो सकता है।

Sonali kesarwani
Published on: 19 Sep 2024 6:57 AM GMT (Updated on: 19 Sep 2024 7:27 AM GMT)
UP By-Elections 2024
X

चन्द्रशेखर और ओवैसी के बीच गठबंधन

UP By-Elections 2024: यूपी में होने वाले दस सीटों पर उपचुनाव से पहले बड़ा खेला हो गया है। AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और भीम आर्मी नेता चंद्रशेखर आजाद उपचुनाव को लेकर गठबंधन करने जा रहे है। सूत्रों के मुताबिक दोनों पार्टियां जल्द ही इसका ऐलान भी करने वाली हैं। चुनाव के नजर से अगर इसे देखे तो इससे बाकी पार्टियों को बहुत बड़ा झटका मिलेगा। इस गठबंधन से सबसे ज्यादा नुकसान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को हो सकता है।

ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद की गठबंधन पर बनी बात

यूपी उपचुनाव को लेकर ओवैसी और चंद्रशेखर की पार्टी गठबंधन के साथ चुनावी मैदान आएंगी। गठबंधन पर मुहर लगते ही ओवैसी और चंद्रशेखर यूपी विधानसभा उपचुनाव की बाकी बची सीटों पर अपने प्रत्याशियों का एलान कर सकते हैं। चंद्रशेखर आजाद ने यूपी विधानसभा उपचुनाव में सभी 10 सीटों पर चुनाव लड़ने का एलान करके सबको चौका दिया था। उन्होंने सभी सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करके यह बता दिया था कि यह चुनाव उनके लिए कितनी खास है। अब इस चुनाव में ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे यह देखने वाली बात होगी।

विपक्षी पार्टियों पर क्या होगा असर

इस गठबंधन से ऐसा माना जा रहा है कि सबसे ज्याद नुकसान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को होगा। क्योकि इस गठबंधन के चलते उनका इस चुनाव में पीडीए फॉर्मूले गड़बड़ा जाएगा। इसके आलावा कांग्रेस की बात करे तो उनकी भविष्य की संभावनाओं पर भी ब्रेक लग सकता है। ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन के ऐलान के बाद यूपी की सियासत में बहुत कुछ बदल सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो 2027 से पहले इस गठबंधन में ओबीसी या जनरल वर्ग का नेतृत्व भी शामिल करने की तैयारी है। जिसका असर यूपी विधानसभा की 300 से ज्यादा सीट पर भी पड़ सकता है।

Sonali kesarwani

Sonali kesarwani

Content Writer

Content Writer

Next Story