उत्तर प्रदेश को मिले 2 उपमुख्यमंत्री, केशव मौर्या और दिनेश शर्मा को मिला इनाम

फूलपुर से सांसद केशव मौर्या को चुनाव के दौरान पार्टी को एक सूत्र में बांधे रखने और पार्टी की जीत में अपनी भूमिका निभाने का श्रेय जाता है। कौशांबी के सिराथू में 1968 में जन्मे केशव का आरएसएस से जुड़ाव रहा है।

zafar
Published on: 18 March 2017 7:05 PM IST
उत्तर प्रदेश को मिले 2 उपमुख्यमंत्री, केशव मौर्या और दिनेश शर्मा को मिला इनाम
X
UP में अब 'योगी' राज: आदित्यनाथ के नाम CM का सिंहासन, केशव मौर्या-दिनेश शर्मा उप मुख्यमंत्री

उत्तर प्रदेश को मिले 2 उपमुख्यमंत्री, केशव मौर्या और दिनेश शर्मा को मिला इनाम

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में इस बार दो उपमुख्यमंत्री बनाये गये हैं। पहले हैं, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्या और दूसरे हैं पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और लखनऊ के मेयर दिनेश शर्मा। ये दोनों पार्टी नेता उत्तर प्रदेश के नये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सहयोगी के रूप में काम करेंगे।

यह भी पढ़ें...सस्पेंस खत्म: UP में अब ‘योगी’ राज का आगाज, आदित्यनाथ के नाम हुआ CM का सिंहासन

केशव मौर्या

इलाहाबाद के फूलपुर से सांसद केशव मौर्या को चुनाव के दौरान पार्टी को एक सूत्र में बांधे रखने और पार्टी की जीत में अपनी भूमिका निभाने का श्रेय जाता है।

केशव 2014 में सांसद चुने जाने के बाद उत्तर प्रदेश में पार्टी अध्यक्ष बना कर लाये गये थे।

इससे पहले वह सिराथू क्षेत्र से विधानसभा सदस्य थे।

कौशांबी के सिराथू में 1968 में जन्मे केशव का आरएसएस से जुड़ाव रहा है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए किया है।

केशव मौर्या को पीएम नरेंद्र मोदी की पसंद माना जाता है।

आरंभिक दिनों में केशव मौर्या संघ के नगर कार्यवाह और वीएचपी में प्रांत संगठन मंत्री की भूमिका निभा चुके हैं।

वह गौरक्षा आंदोलन और रामजन्मभूमि आंदोलन से भी जुड़े रहे।

बीजेपी में वह बैकवर्ड क्लास सेल और किसान मोर्चा के समन्वयक रह चुके हैं।

दिनेश शर्मा

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा वर्तमान में लखनऊ के मेयर हैं।

दिनेश शर्मा को अगस्त 2014 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया था।

1964 में जन्मे 53 वर्षीय दिनेश शर्मा लखनऊ विश्वविद्यालय में प्रोफेसर हैं।

शर्मा पहली बार 2008 में लखनऊ के मेयर चुने गये थे। 2012 में वह दोबारा मैदान में उतरे और फिर जीते।

उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के तत्कालीन उम्मीदवार नीरज बोरा को एक लाख सत्तर हजार से ज्यादा वोटों से हरा दिया।

यह भी बताते चलें, कि हालिया विधानसभा चुनाव में नीरज बोरा बीजेपी उम्मीदवार के रूप में लखनऊ उत्तर से विधायक चुने गये हैं।

zafar

zafar

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!