TRENDING TAGS :
जानकारी बढ़ा लो : 403 नहीं 404 विधानसभा सीटें हैं यूपी में, बिना लड़ें बनता है MLA
लखनऊ : क्या आपको पता है कि यूपी विधानसभा में 403 नहीं बल्कि 404 विधानसभा सीटें हैं? जी हां ! हम सच बोल रहे हैं और आप में से अधिकतर को ये बात नहीं पता होगी, खैर आप जान लीजिए सूबे में 404 विधायक हैं।
इसके बाद अब आपकी जिज्ञासा बढ़ गयी होगी कि कौन है वो 404 नंबर वाला विधायक ? कौनसी विधानसभा से जीत कर आता है? आपके सारे सवालों के जवाब देंगे हम लेकिन पहले पहले आपको बता दें कि राज्य की 403 सीट पर ही चुनाव होता है।
बाकी बची एक सीट पर कोई चुनाव नहीं होता। इस एक सीट का विधायक सूबे का गवर्नर चुनता है। ये भी नहीं पता था न आपको कोई नहीं हम बता देते हैं ये वाली सीट एंग्लो इंडियन समुदाय के लिए आरक्षित है। अब आप सवाल करोगे कि ये एंग्लो इंडियन कौन हैं, कहाँ रहते हैं, कहाँ से आए हैं...तो अगली स्लाइड में हैं आपके सभी सवालों के जवाब, उंगलीयों को किबोर्ड पर चला देख लीजिए जवाब !
ये भी देखें : नितीश कुमार की राह पर योगी सरकार, यूपी को बनाएगी बिहार
आगे पढने से पहले ये जान लीजिए कि 404 नंबर वाला विधायक सदन में पूरे राज्य का नेतृत्व करता है।
अब पढ़िए आगे:-
एंग्लो इंडियन वो अंग्रेज हैं जो देश कि आजादी के बाद वापस ब्रिटेन नहीं गए और यहीं घर बसा लिया देश को अपना मान लिया। ये वो अंग्रेज से जिन्होंने यहाँ की महिला से शादी कर ली अब इनके बच्चे एंग्लो इंडियन कहलाते हैं। ये भी कहा जाता है कि एंग्लो इंडियन यूरोपीय मूल के थे लेकिन इनके बच्चों का जन्म हिंदुस्तान में हुआ। आज ये हमारे आपके जैसे ही देश के नागरिक हैं।
1947 में जब देश सदियों कि गुलामी के बाद आज़ाद हुआ तो अपना संविधान बनाया जाने लगा उस समय एंग्लो इंडियन सोसायटी के नेता फ्रैंक एंथोनी पीएम जवाहर लाल नेहरू से मिले और उन्होंने कहा कि उनकी सोसायटी में तक़रीबन 5 लाख लोग हैं जो देश भर में फैले हुए हैं। ये संख्या में इतने कम हैं कि इनका चुनाव जीतना नामुमकिन है, ऐसे में आप हमारी मदद करिए ताकि हमारी आवाज भी संसद और विधानसभा में उठ सके। इसके बाद पीएम नेहरू के निर्देश पर संविधान के अनुच्छेद 333 के अंतर्गत संसद में 2 और देश के सभी राज्य विधानसभाओं में 1 एंग्लो इंडियन सदस्य को गवर्नर द्वारा मनोनीत करने का प्रावधान कर दिया गया।
अब बात करते हैं यूपी के विधायक नंबर 404 की, तो मौजूदा समय में पीटर फैंथम एंग्लो इंडियन कोटे से विधायक नंबर 404 हैं। ये लगातार तीन बार से विधायक हैं। पेशे से टीचर पीटर का जन्म फतेहगढ़ में हुआ है। अब जबकि बीजेपी ने यूपी की गद्दी हासिल कर ली है और योगी आदित्यनाथ सीएम हैं तो उम्मीद है कि पीटर के स्थान पर कोई नया चेहरा सामने आ सकता है।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!


