विश्वास में धोखा, सहेली के घर जा रही युवती से किया दुष्कर्म

लुधियाना में आरोपी ने एक युवती के साथ दुष्कर्म किया है। पुलिस ने। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है...

Ragini Sinha
Newstrack Ragini Sinha
Published on: 15 Aug 2021 11:28 PM IST (Updated on: 15 Aug 2021 11:57 PM IST)
Punjab police accused arrested
X

सहेली के घर जा रही युवती से किया दुष्कर्म (social media)

पंजाब की औद्योगिक नगरी लुधियाना में दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर केस दर्ज किया है। युवक पर आरोप है कि उसने युवती को पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया और युवती के बेहोश होने पर उसके साथ दुष्कर्म किया।

क्या है पूरा मामला

पुलिस को दी शिकायत में पड़िता ने बताया कि पिछले महीने दो जुलाई को वह अपनी सहेली के घर जा रही थी। इस दौरान रास्ते में उसकी तबियत खराब हो गई। गली के मोड़ पर आरोपी खड़ा था। पीड़िता ने बताया कि वह आरोपी को पहले से जानती थी। इसलिए उसने आरोपी को अपने तबियत खराब होने की बात बताई, जिसके बार आरोपी पीड़िता को अपने घर ले कर चला गया। फिर आरोपी ने पीड़िता को पानी में कुछ मिलाकर उसे पिला दिया। युवती ने आरोप लगाया कि जब वह बेहोश हो गई, तो आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

पुलिस मामले की जांच कर रही

पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि पहले तो उसे इस बारे में पता नहीं चला, लेकिन जब उसकी तबियत खराब हो गई, तो घरवाले उसे अस्पताल लेकर गए, जहां इलाज के दौरान डाक्टरों ने उसे उसके साथ दुष्कर्म के बारे में बताया। इस संबंध में जांच अधिकारी का कहना है कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पहले भी कई बार हो चुका है महिलाओं के साथ दुष्कर्म

यह पहला मामला नहीं है जब महिला के साथ दुष्कर्म किया गया हो। इससे पहले भी पंजाब में एक युवती के साथ 11 साल तक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है। अब पीड़िता को दुबई में बेचने की तैयारी चल रही थी। इस बीच मौका पाकर वह आरोपियों के चंगुल से भाग निकली। पीड़िता ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। दो महिलाओं समेत पांच आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha

Mail ID - [email protected]

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!