Jaipur News: सड़क पर 9 लोगों को रौंदने वाले कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष गिरफ्तार, पार्टी ने भी कर दिया बर्खास्त

Jaipur News: जयपुर में कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष ने तेफ रफ्तार कार चलाकर 9 लोगों को रौंद दिया। इस घटना में 3 लोगों की मौत हो गई है।

Gausiya Bano
Published on: 8 April 2025 12:30 PM IST (Updated on: 8 April 2025 1:22 PM IST)
jaipur hit and run drunk car driver rams over 9 people on road 3 died  video viral
X

Jaipur News: राजस्थान के जयपुर से एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है। यहां सोमवार देर रात को कांग्रेस-जिला उपाध्यक्ष उस्मान खान ने तेज रफ्तार में SUV कार चलाते हुए कई लोगों को रौंद दिया। इसमें 3 लोगों की मौत हो गई है। इलाके में लगे CCTV में यह घटना कैद हो गई। और अब इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स हैरान हैं और वह आरोपी के गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

क्या है पूरा मामला?

यह पूरा मामला जयपुर के नाहरगढ़ इलाके का है। यहां सोमवार देर रात को जिला उपाध्यक्ष उस्मान खान नशे में धुत होकर कार चला रहे थे। उस्मान नशे में इतना धुत थे कि वह पतले से रास्ते में भी तेज रफ्तार से कार चलाते हुए आ रहे थे कि तभी उन्होंने सड़क पर मौजूद अन्य लोगों को रौंद दिया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि उस्मान दूरे से लोगों को रौंदते हुए आ रहे है, जिसकी चपेट में 9 लोग आ गए। इनमें से 3 लोगों की मौत की खबर बताई जा रही है। इतना ही नहीं, आरोपी उस्मान इस घटना के बाद भी तेज रफ्तार से अपनी कार चलाते हुए मौके से भाग गये।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

जानकारी के मुताबिक, उस्मान जिला उपाध्यक्ष के साथ-साथ लोहे की एक फैक्ट्री के मालिक भी है। और वह नशे की धुत में कार चला रहे थे, जिसकी वजह से उन्होंने कई राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को रौंद दिया। हालांकि, इस घटना के बाद इलाके के लोग काफी गुस्से में हैं और वे न्याय की मांग कर रहे हैं। वहीं पुलिस ने भी हिट एंड रन केस में आरोपी उस्मान को गिरफ्तार कर लिया है।

कांग्रेस कमेटी ने घटना के बाद उस्मान को किया बर्खास्त

इस घटना के सामने आने के बाद जयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने तुरंत एक्शन लिया। कमेटी ने उस्मान को बर्खास्त कर दिया। उनको तुरंत प्रभाव से जिला उपाध्यक्ष पद से हटा दिया गया है। बता दें कि उस्मान खान राजनीति में 20 सालों से एक्टिव हैं। वह वार्ड 135 से पार्षद के लिए कांग्रेस से टिकट की मांग कर रहे थे।

घायलों की हालत गंभीर

इस हादसे में ममता कंवर (50), अवधेश पारीक (37), वीरेंद्र सिंह (48) , महेश सोनी (28), मोहम्मद जलालुद्दीन (44), दीपिका सैनी (17), विजय नारायण (65), जेबुन्निशा (50) और अंशिका (24) घायल हुए हैं। इन सभी को SMS अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, इनमें से सबसे पहले ममता कंवर (50) और अवधेश पारीक (37) की मौत हो गई थी। बाद में इलाज के दौरान वीरेंद्र सिंह (48) ने भी दम तोड़ दिया। फिलहाल डॉक्टर्स का कहना है कि अभी कुछ घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।

Gausiya Bano

Gausiya Bano

Content Writer

मैं गौसिया बानो आज से न्यूजट्रैक में कार्यरत हूं। माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हूं। पत्रकारिता में 2.5 साल का अनुभव है। इससे पहले दैनिक भास्कर, न्यूजबाइट्स और राजस्थान पत्रिका में काम कर चुकी हूँ।

Next Story