TRENDING TAGS :
Chanu Saikhom Mirabai: मीराबाई चानू ने बदला अपना भार वर्ग, खेल मंत्रालय का पहलवानों के लिए खास एलान
टोक्यो ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतने वाली भारोत्तोलक मीरा बाई चानू इस साल जुलाई अगस्त में होनों वाले कॉमनवेल्थ गेम्मस में 55 किलो ग्राम का भार वर्द में चुनौती पेश करेंगी।
मीराबाई चानू
Chanu Saikhom Mirabai: टोक्यों ओलंपिक में मेडल जीतने वाली भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने भारतवर्ग में बदलाव किया है। मीराबाई चानू इस साल के कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में अपना भारवर्द बदल रही हैं। वहीं इसके साथ ही भारत सराकर ने भारतीय निशानेबाजों, भारोत्तोलकों और पहलवानों को राहत देने वाला फैसला किया है। खेल मंत्रालय ने इस कई वर्गों के खिलाड़ियों के विदेश दौरों का खर्च उठाने को तैयारी की है।
टोक्यो ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतने वाली भारोत्तोलक मीरा बाई चानू इस साल जुलाई अगस्त में होनों वाले कॉमनवेल्थ गेम्मस में 55 किलो ग्राम का भार वर्द में चुनौती पेश करेंगी। जिससे बाद बर्मिंघम में होने वाले इन खेलों की पद जीतने में भारत की संभावनाएं बढ़ गई हैं।
बता दें कि मीराबाई चानू को पिछले साल 49 किलो ग्राम वर्ग में काफी सफलता हासिल की थी। इसमें ही चानू ने टोक्यो ओलंपिक में भारत को सिल्वर मेडल भी दिलाया था। चानू ने एस भार वर्ग को क्लीन एंव जर्क में विश्व रिकॉर्ड भी बना रखा है। इससे पहले वह 48 किलोग्राम में भाग लेती थी। जिसमें जानू ने 2017 में विश्व चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता था।
केंद्रीय खेल मंत्रालय ने खिलाड़ियों के लिए किया यह एलान
केंद्रीय खेल मंत्रालय ने मंगलवार को एलान किया वह पहलवानों निशानेबाजों और भारोत्तोलकों की आने वाली विदेशी यात्राओं और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं का खर्च वहन करने का निर्णय लिया है। पहलवानों को नए सत्र के शुरू में दो प्रतियोगिताओं में भाग लेना हैं। ये प्रतियोगिताएं बुल्गारिया में 17 से 20 फरवरी तक और तर्की (रैंकिग सीरीज 24 से 27 फरवरी) में आयोदित की जाएंगी। इसमें पुरुष फ्रीस्टाइल, महिला और ग्रीको रोमन में से प्रत्येक वर्ग में 10-10 पहलवान भाग लेंगे। भारतीय भारोत्तोलन टीम 23 से 28 फरवरी तक सिंगापुर में एक प्रतियोगिता में भाग लेगी।
भारतीय भारोत्तोलन टीम की ओर से 23 से 28 फरवरी तक सिंगापुर में एक प्रतियोगिता में भाग लेगी। टोक्यो ओलिंपिक की रजत पदक विजेता मीराबाई चानू 24 सदस्यीय टीम का हिस्सा होंगी।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!