TRENDING TAGS :
माही माही! रिटायरमेंट के बाद एम.एस. धोनी करेंगे ये काम
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एमएस धोनी रांची में क्रिकेट एकेडमी खोल सकते हैं, रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि महेंद्र सिंह धोनी अब रांची में क्रिकेट एकेडमी खोलने की योजना बना रहे हैं, ताकि शहर के युवा क्रिकेटरों को अपने क्रिकेट की तकनीक को ठीक करने में मदद मिल सके।
रांची: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी के सन्यास की अटकलें एक बार फिर सुर्खियों में बनी हुई हैं। बता दें कि जब से BCCI के अध्यक्ष सौरव गांगुली बने हैं, तभी से धोनी के रिटायरमेंट की खबरें मीडिया में और ज्यादा तेज हो गई हैं। इसी बीच खबर आ रही है कि धोनी अपने शहर रांची में क्रिकेट एकेडमी खोलने का प्लान बना रहे हैं।
यह भी पढ़ें. एटम बम मतलब “परमाणु बम”, तो ऐसे दुनिया हो जायेगी खाक!
रांची में एकेडमी खोलेंगे धोनी...
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एमएस धोनी रांची में क्रिकेट एकेडमी खोल सकते हैं, रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि महेंद्र सिंह धोनी अब रांची में क्रिकेट एकेडमी खोलने की योजना बना रहे हैं, ताकि शहर के युवा क्रिकेटरों को अपने क्रिकेट की तकनीक को ठीक करने में मदद मिल सके।
यह भी पढ़ें. आतंकियों की खैर नहीं! बगदादी पर अमेरिका की बड़ी कार्रवाई
रिपोर्ट्स की मानें तो आर्का स्पोर्ट्स जो कि धोनी के बचपन के दोस्त मिहिर दिवाकर की कंपनी है उसने एकेडमी खोलने के लिए जमीन की तलाश शुरू कर दी है, सबकुछ प्लान के मुताबिक रहा तो अगले कुछ सालों में रांची में धोनी की क्रिकेट एकेडमी खुल जाएगी।
यह भी पढ़ें. 250 ग्राम का परमाणु बम! पाकिस्तान का ये दावा, सच्चा या झूठा
सूत्रों ने ये भी कहा कि ये क्रिकेट एकेडमी रांची के किसी स्कूल के साथ जुड़ेगी, जहां के बच्चे इस एकेडमी में क्रिकेट ट्रेनिंग ले सकेंगे.
देशभर में खुल रही है धोनी की क्रिकेट एकेडमी..
इसके साथ ही आपको बता दें धोनी की क्रिकेट एकेडमी देश के कई शहरों में पहले ही खुल चुकी हैं, 38 साल के इस खिलाड़ी ने हाल ही में इंदौर में क्रिकेट एकेडमी खोली है।
यह भी पढ़ें. 10 करोड़ की होगी मौत! भारत-पाकिस्तान में अगर हुआ ऐसा, बहुत घातक होंगे अंजाम
ये भी बताया जा रहा है कि अगले कुछ महीनों में धोनी सिलिगुड़ी में एकेडमी खोलने वाले हैं, धोनी की पटना, बोकारो, नागपुर, वाराणसी में भी क्रिकेट एकेडमी हैं। इसके अलावा लखनऊ और दुबई में भी धोनी की क्रिकेट एकेडमी हैं।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!