TRENDING TAGS :
CWG 2022: सुशीला देवी लिकमाबाम ने जुडो में सिल्वर मेडल जीता, भारत के खाते में 7वां मेडल
CWG 2022: सुशीला देवी ने भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में 7वां मेडल जीता दिया। उन्होंने जुडो के 48 किलोग्राम भारवर्ग में सिल्वर मेडल अपने नाम किया।
Shushila Devi Likmanam (Image credit: Twitter)
Commonwealth Games 2022: भारत की सुशीला देवी लिकमाबाम (Shushila Devi Likmanam) ने जूडो के 48 किलोग्राम भारवर्ग में सिल्वर मेडल जीता। फाइनल में उनेह साउथ अफ्रीका की मिकेला व्हीटबोई के हाथों हार मिली। व्हीटबोई ने सुशीला को कुछ ही मिनटों में हरा दिया। उन्होंने सुशीला को आर्म लॉक के जरिए फंसा कर नीचे गिरा दिया। इसके बाद कुछ देर तक सुशीला मैट पर ही लॉक छुड़ाने की कोशिश करती रहीं। जिसके बाद रेफरी ने दक्षिण अफ्रीका की व्हीटबोई को विजेता घोषित किया।
सुशीला ने सेमीफाइनल में मॉरिशस की प्रिसिल्ला मोरांद को हराया फाइनल में जगह बनाई थी। उन्होंने इससे पहले 2014 कॉमनवेल्थ गेम्स में भी सिल्वर मेडल जीता था। सभी को उम्मीद थी की वह इस बार वह अपने मेडल का रंग बदलकर गोल्ड जीतेंगी, लेकिन ऐसा हो नहीं सका।
भारत को मिला 7वां मेडल
सुशीला ने सिल्वर जीतकर कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत के खाते में 7वां मेडल डाल दिया। इससे पहले भारत ने अभी तक कुल 6 मेडल जीते थे औए यह सभी मेडल वेटलिफ्टिंग में आए थे। भारत ने अब तक तीन गोल्ड, तीन सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल जीता हैं। तीन गोल्ड मेडल वेटलिफ्टर मीराबाई चानू, जेरेमी लालरिनुंगा और अचिंत शिवली ने जीते हैं। वहीं संकेत सरगर, बिंद्यारानी देवी और सुशीला देवी ने सिल्वर मेडल जीते हैं। जबकि गुरुराज पुजारी ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।
भारत-इंग्लैंड का हॉकी मैच रहा ड्रा
कॉमनवेल्थ गेम्स में आज भारतीय पुरुष हॉकी टीम का मैच इंग्लैंड के खिलाफ था। दोनों टीमों के बीच यह मैच 4-4 की बराबरी पर रहा। भारतीय टीम मैच में एक समय पर 3-0 से आगे थी। लेकिन इंग्लैंड की टीम ने आखिरी दो क्वार्टर में शानदार वापसी कर एक के बाद एक चार गोल दाग दिए। वहीं भारत आखिरी दो क्वार्टर में एक ही गोल कर सका। आपको बता कि भारत ने पहले मैच में घाना को 11-0 से हराया था। अब भारत का अगला मुकाबला तीन अगस्त को कनाडा से होगा। भारत के लिए पहला गोल ललित उपाध्य ने किया। इसके बाद दूसरा और तीसरा गोल मंदीप सिंह ने किया। वहीं आखिरी गोल हरमनप्रीत सिंह के हॉकी स्टिक से आया।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!