TRENDING TAGS :
किसान आंदोलन: विदेशी हस्तियों को सचिन का जवाब, देश की संप्रभुता से समझौता नहीं
सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट कर कहा कि भारत की संप्रभुता से समझौता नहीं किया जा सकता है। बाहरी ताकतें दर्शक हो सकती हैं, लेकिन प्रतिभागी नहीं।
नई दिल्ली: केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर दो महीने से अधिक से किसान आंदोलन कर रहे हैं। किसान आंदोलन को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई हस्तियों ने समर्थन किया है। किसानों को मिल रहे समर्थन पर क्रिकेट के दिग्गज और भारत रत्न सचिन तेंदुलकर ने प्रतिक्रिया दी है।
सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट कर कहा कि भारत की संप्रभुता से समझौता नहीं किया जा सकता है। बाहरी ताकतें दर्शक हो सकती हैं, लेकिन प्रतिभागी नहीं। भारतीय भारत को जानते हैं और भारत के लिए फैसला करना चाहिए। आइए एक राष्ट्र के रूप में एकजुट रहें।
''देश का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं किसान''
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि किसान हमारे देश का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। अक्षय ने कहा कि मुद्दों के समाधान के लिए प्रयास हो रहे हैं। किसी की तरफ से मतभेद पैदा करने पर ध्यान देने की जगह आपसी समाधान का समर्थन करना चाहिए।
''देश का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं किसान''
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि किसान हमारे देश का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। अक्षय ने कहा कि मुद्दों के समाधान के लिए प्रयास हो रहे हैं। किसी की तरफ से मतभेद पैदा करने पर ध्यान देने की जगह आपसी समाधान का समर्थन करना चाहिए।
ये भी पढ़ें...चुपके-चुपके कर ली इस क्रिकेटर ने शादी, वकील साहिबा के साथ लिए सात फेरे
''प्रोपगेंडा का हिस्सा ना बनें लोग''
तो वहीं बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन ने किसान आंदोलन के नाम पर विरोध करने वाले लोगों को आगाह किया है और कहा कि वे किसी प्रोपगेंडा का हिस्सा ना बनें। एक्टर ने कहा कि भारत या भारतीय नीतियों के खिलाफ किसी भी प्रोपगेंड का हिस्सा ना बनें। किसी अंतर्कलह के बिना यह महत्वपूर्ण है कि एक साथ खड़े रहें।
ये भी पढ़ें...रोहित शर्मा की सैलरी में बम्पर बढ़ोतरी, जानकर उड़ जाएंगे आपके होश
''चीजों को हमेशा व्यापक तौर पर देखें''
एक्टर सुनील शेट्टी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हमे पूरी चीजों को हमेशा व्यापक तौर पर देखना चाहिए, क्योंकि आधी सच्चाई से ज्यादा खतरनाक और कुछ नहीं हो सकता है।
ये भी पढ़ें...इरफान पठान ने की इस खिलाड़ी की जमकर तारीफ, बताया- अनोखा गेंदबाज
''हर मोड़ पर धैर्य बनाए रखेंटट
करन जौहर ने कहा कि हम मुश्किल वक्त में रह रहे हैं। उन्होंन कहा कि इस समय जरूरत है ये है हर मोड़ पर धैर्य बनाए रखें। एक साथ आएं और समाधान के लिए हर प्रयास करें-किसान भारत के रीढ की हड्डी हैं। हमें किसी को बांटने न दें।
दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!