TRENDING TAGS :
खुलासा: इस भारतीय लड़की के प्यार में ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल, जल्द करेंगे शादी
स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।31 साल के मैक्सी ने बुधवार को अपने एंगेजमेंट का ऐलान कर दिया। वह अपनी गर्लफ्रेंड से शादी करेंगे, जिसके बारे में उन्होंने खुलासा किया था कि उसी के हौसले की वजह से वह दोबारा क्रिकेट में लौटे।
नई दिल्ली : स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।31 साल के मैक्सी ने बुधवार को अपने एंगेजमेंट का ऐलान कर दिया। वह अपनी गर्लफ्रेंड से शादी करेंगे, जिसके बारे में उन्होंने खुलासा किया था कि उसी के हौसले की वजह से वह दोबारा क्रिकेट में लौटे।
यह पढ़ें...बीच पार्टी में लड़की ने रखी इस खिलाड़ी के सिर पर तलवार, फिर हुआ ये…
�
�
वो विनी रमन हैं, जिन्होंने मैक्सवेल के मानसिक स्वास्थ्य मुद्दों की पहचान की थी। दरअसल, वह मानसिक और शारीरिक तौर पर काफी थक चुके थे, जिसके कारण उन्हें अक्टूबर में मानसिक स्वास्थ्य की वजह से विश्राम लेने को मजबूर होना पड़ा था। आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से इस बार जलवा बिखेरने से पहले इस धुरंधर ने साफ कर दिया कि उन्होंने भारतीय मूल की विनी रमन से सगाई कर ली है।
पंजाब की टीम ने उन्हें 2020 के लिए हुए ऑक्शन में 10.75 करोड़ रुपये लगाए हैं।@cricketcomau ने अपने ट्विटर अकाउंट पर मैक्सवेल को सगाई पर बधाई दी है।साथ ही मैक्सेवल और विनी की तस्वीर भी शेयर की है। मैक्सवेल और विनी 2017 से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और बुधवार 26 फरवरी को अपनी सगाई की घोषणा की।
यह पढ़ें... कोहली –बुमराह को लेकर बड़ी खबर, भारत को लगा तगड़ा झटका
मैक्सवेल 2019 की शुरुआत में विनी को ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट अवॉर्ड्स में ले गए थे। कुछ महीने पहले ही यह जोड़ी यूरोप की यात्रा पर गई थी। दाहिने हाथ का यह बल्लेबाज विनी के साथ शादी के बंधन में बंधते ही भारतीय युवती से शादी करने वाला दूसरा ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर बन जाएगा। शॉन टेट इंडियन गर्ल से शादी कर चुके हैं।
जिस तरह से मेलबर्न में रहनेवाली विनी और मैक्सवेल अपनी तस्वीरें साझा कर रहे हैं, उससे ऐसा लग रहा है कि यह जोड़ी अपने रिश्ते को अगले चरण में ले जाने के लिए तैयार है.।एक-दूसरे को डेट करने की खबरें तब सच हुईं, जब विनी ने 2017 में अपने बॉयफ्रेंड के साथ तस्वीर अपलोड की।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!