TRENDING TAGS :
IND vs AUS World Cup Final Highlights: 140 करोड़ भारतवासियों का टूटा सपना, ऑस्ट्रेलिया ने छठवीं बार जीता विश्व खिताब
IND vs AUS World Cup Final Highlights: क्रिकेट महाकुंभ का आखिरी फाइनल मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया। यह मैच दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। भारत अपने खिताबी जंग में 6 विकेट से हर गई। ऑस्ट्रेलिया ने छठवीं बार जीत हासिल की है।
IND vs AUS World Cup Final Highlights: विश्व कप 2023 टूर्नामेंट की समाप्ति भारत के हर के साथ हुई। क्रिकेट के इस महात्योहर का आखिरी मुकाबला आज खेला गया। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खिताबी मुकाबले में 2003 के बाद एक बार फिर आमने सामने थी। भारत अपनी तीसरी जीत और ऑस्ट्रेलिया छठवीं जीत के लिए मुक़ाबला कर रही थी। यह मैच दुनिया के सबसे बड़े मैदान अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। जहां 1लाख 30 हजार भारतीय फैंस के बीच ऑस्ट्रेलिया ने भारत के हाथों से चैम्पियन बनने का मौका छीन लिया।
यहां देखें प्लेइंग 11
भारत अपरिवर्तित प्लेइंग 11 - रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जड़ेजा, मोहम्मद शामी, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज।
ऑस्ट्रेलिया अपरिवर्तित प्लेइंग 11 - ट्रैविस हेड, डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, स्टीवन स्मिथ, मार्नस लाबुस्चगने, ग्लेन मैक्सवेल, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), मिशेल स्टार्क, पैट कमिंस (कैप्टन), एडम ज़ैम्पा, जोश हेज़लवुड।
ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी। जिसका कारण शाम को ओस बताया था। भारत ने पहले बल्लेबाजी में बहुत ही खराब प्रदर्शन दिया। सिर्फ तीन बल्लेबाज ही 40 के ऊपर स्कोर बना पाए। जिनमे कैप्टन रोहित शर्मा (47), विराट कोहली(52) और केएल राहुल(66) का स्कोर था। वही ऑस्ट्रेलिया के तरफ से मिचेल स्टार्क ने तीन विकेट की हैट्रिक ली थी। भारत 50 ओवर में ऑल आऊट होकर 240 रन बना पाया था। ऑस्ट्रेलिया के सामने 241 रन का लक्ष्य रखा। जिसका पीछा करने उतरी कंगारू टीम 4 विकेट के नुकसान पर ट्रैविस हेड के शतक(137) और मार्नस लाबूशेन(58) के स्कोर से आसानी से लक्ष्य को हासिप करने में सफल रही। ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट से फाइनल मैच जीत लिया है। प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब ट्रैविस हेड के नाम रहा। भारत तीसरी बार विश्व विजेता बनने से एक और बार रह गया। अब अगले 5 साल भारत को इंतजार करना पड़ेगा।
Live Updates
- 19 Nov 2023 5:45 PM IST
IND vs AUS World Cup Final Live Update: भारत आखिरी गेंद पर ऑल आउट
49 वें ओवर के लिए पैट कमिंस क्रीज पर आए, इस ओवर में 5 रन की बढ़त मिली। भारत 232 के स्कोर पर है। भारत ने नौ विकेट खो दिया है। 50 वां ओवर डालने जोश हेजलवुड क्रीज पर आए, भारत 240 पर ऑल आउट हो गई। कुलदीप यादव आखिरी गेंद पर आउट हो गए। 18 गेंदो पर 10 रन की पारी खेलकर आउट हो गए। भारत पहली बार वर्ल्ड कप में ऑल आउट हुआ है।
- 19 Nov 2023 5:41 PM IST
IND vs AUS World Cup Final Live Update: भारत को नौवां झटका, सूर्यकुमार यादव आउट
48 वें ओवर के लिए जोश हेजलवुड क्रीज पर आए, ओवर के तीसरी गेंद पर सूर्यकुमार यादव को 28 गेंद पर 18 रन की पारी खेलकर आउट हो गए। मोहम्मद सिराज क्रीज पर आए, इस ओवर में 4 रन मिले। भारत 227 के स्कोर पर है।
- 19 Nov 2023 5:30 PM IST
IND vs AUS World Cup Final Live Update:
46 वें ओवर के लिए मिचेल स्टार्क क्रीज पर आए, इस ओवर में 6 रन की बढ़त मिली। भारत का स्कोर 221 के स्कोर पर पहुंच चुका है। 47 वें ओवर के लिए पैट कमिंस क्रीज पर आए, इस ओवर में 2 रन मिले। भारत 223 के स्कोर पर है।
- 19 Nov 2023 5:30 PM IST
IND vs AUS World Cup Final Live Update: भारत के आठवें बल्लेबाज को एडम जैम्पा ने किया चलता
45 वें ओवर के लिए एडम जैम्पा क्रीज पर आए, इस ओवर में पांचवीं गेंद पर जसप्रीत बुमराह को 3 गेंद खेलकर आउट कर दिया । कुलदीप यादव क्रीज पर आए, इस ओवर में 2 रन मिले।
- 19 Nov 2023 5:19 PM IST
IND vs AUS World Cup Final Live Update: भारत का सातवां खिलाड़ी आउट
43 वें ओवर के लिए पैट कमिंस क्रीज पर आए, इस ओवर में सिर्फ 4 रन मिले। भारत 211 के स्कोर पर है। 44 वें ओवर के लिए मिचेल स्टार्क क्रीज पर आए, इस ओवर में तीसरी गेंद पर मिचेल स्टार्क का विकेट की हैट्रिक पूरी हुई। भारत ने अपना 7 वां विकेट गवां दिया है। 10 गेंदो में 7 रन की पारी खेलकर आउट हो गए। जसप्रीत बुमराह क्रीज पर आए, इस ओवर में 2 रन मिले। भारत 213 के स्कोर पर है।
- 19 Nov 2023 5:14 PM IST
IND vs AUS World Cup Final Live Update: केएल राहुल आउट, भारत के खेमे में सन्नाटा
42 वें ओवर के तीसरी गेंद पर मिचेल स्टार्क ने ऑस्ट्रेलिया को छठवां विकेट दिलाया। भारत के केएल राहुल को 66 के स्कोर पर आउट कर दिया। मोहम्मद शामी क्रीज पर आए, आते ही चौका जड़ा इस ओवर में 7 रन मिले। भारत 207 के स्कोर पर है।
- 19 Nov 2023 5:00 PM IST
IND vs AUS World Cup Final Live Update: भारत 200 के पार, 41-200/5
40 वें ओवर के लिए जोश हेजलवुड क्रीज पर आए, इस ओवर में 5 रन की बढ़त मिली। भारत 197 के स्कोर पर है। 41 वें ओवर के लिएएडम जैम्पा क्रीज पर आए, इस ओवर में 3 रन की बढ़त मिली। बारत 200 का आंकड़ा पार कर चुका है।
- 19 Nov 2023 4:53 PM IST
IND vs AUS World Cup Final Live Update: भारत 39 ओवर में 192 के स्कोर पर, 39-192/5
38 वें ओवर के लिए जोश हेजलवुड क्रीज पर आए, इस ओवर में 3 रन मिले। भारत 182 के स्कोर पर पहुंच चुका है। 39 वें ओवर के लिए एडम जैम्पा क्रीज पर आए, आखिरी गेंद पर सूर्या के चौके के साथ कुल 10 रन मिले। भारत 192 के स्कोर पर है।
- 19 Nov 2023 4:41 PM IST
IND vs AUS World Cup Final Live Update: भारत ने गवायां पाचवां विकेट, जडेजा आउट, 37-179/5
36 वें ओवर के लिए जोश हेजवुड क्रीज पर आए, ओवर के पांचवीं गेंद पर रवींद्र जेडजा 9 रन की पारी 22 गेंदो में खेलकर आउट हो गए। यूर्यकुमार यादव क्रीज पर आए, इस ओवर में 5 रन की बढ़त मिली। 37 वें ओवर के लिए ग्लेन मैक्सवेल क्रीज पर आए, इस ओवर में 1 रन मिले। भारत 179 के स्कोर पर है।
- 19 Nov 2023 4:19 PM IST
IND vs AUS World Cup Final Live Update: केएल राहुल का अर्धशतक पूरा, 35-173/4
32 वें ओवर के लिए एडम जैम्पा क्रीज पर आए, इस ओवर में सिंगल के साथ 4 रन लिए गए। 33 वें ओवर के लिए मिचेल स्टार्क क्रीज पर आए, इस ओवर में तीन रन की बढ़त मिली। 34 वें ओवर के लिए ट्रैविस हेड क्रीज पर आए, इस ओवर में 4 रन मिले। 35 वें ओवर के लिए मिचेल स्टार्क क्रीज पर आए, इस ओवर में केएल राहुल का अर्धशतक पूरा कर लिया है। 86 गेंदो पर 50 रन की पारी खेलकर क्रीज पर मौजूद है। इस ओवर में 4 रन की बढ़त मिली। भारत 173 के स्कोर पर है।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!

