इकाना स्टेडियम में भारत की स्थित ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मजबूत, तीसरे दिन 4 विकेट पर बनाए 403 रन

IND vs AUS Match: आस्ट्रेलिया के 532 रनों के जवाब नें भारत ने तीसरे दिन 103 ओवर के मैच में बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 403 रन बना लिए हैं।

Prashant Vinay Dixit
Published on: 18 Sept 2025 7:11 PM IST (Updated on: 18 Sept 2025 8:23 PM IST)
IND vs AUS Match Lucknow
X

IND vs AUS Match Lucknow (Photo: Social Media)

IND vs AUS Match: लखनऊ के इकाना स्टेडियम में भारत ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच चार दिवसीय टेस्ट मैच खेला जा रहा है। आस्ट्रेलिया के 532 रनों के जवाब नें भारत ने 103 ओवर मैच में बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 403 रन बना लिए हैं। अभी भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया से 129 रन पीछे है, उसे बढ़त के लिए 130 रन की जरूरत हैं। उपकप्तान ध्रुव जुरैल और देवदत्त पडिक्कल तीसरे दिन का मैच खत्म होने तक 247 गेंद पर 181 रन की पार्टनरशिप करके खेल रहे है।

भारत के तीसरे दिन गिरे तीन विकेट

मैच के तीसरे दिन भारतीय टीम ने एक विकेट के नुकसान पर 116 रनों से आगे खेलना शुरू किया। अभिमन्यु ईश्वरन 44 रन बनाकर लियम स्टॉक की गेंद पर आउट हो गए। तीसरे दिन टीम का दूसरा विकेट नारायण जगदीशन के रूप में गिरा। वह 137 रन के स्कोर पर 113 गेंद पर 64 रन बनाकर आउट हुए। वह जेवियर बार्टलेट की गेंद पर जोश फिलिप के हाथों कैच आउट हुए। टीम का तीसरा विकेट 213 रन के स्कोर पर साई सुदर्शन रूप में गिरा। वह कूपर कॉनली की गेंद पर एलबीडब्लू आउट हुए। उन्होंने 124 गेंद पर 73 रन बनाए।


उपकप्तान ध्रुव जुरैल ने लगाया शतक

उन्होंने पारी में 10 चौके लगाए। टीम का 222 रन के स्कोर पर चौथा विकेट गिरा। कप्तान श्रेयस अय्यर 13 बाल पर 8 रन बनाकर आउट हए। वह कोरी रॉकी चार्ली की गंद पर एलबीडब्लू आउट हुए। भारतीय टीम के उपकप्तान ध्रुव जुरैल ने तीसरे दिन चौका मारकर शतक जड़ा है। उन्होंने बरसात से प्रभावित मैच में 115 गेंदों में नौ चौके और तीन छक्के की मदद से 100 शतक बनाए। वह दिन का खेल खत्म होने तक 132 बॉल पर 113 रन बनाकर नाबाद खेल रहे है। पारी में 10 चौके और चार छक्का लगा चुके है।


तीसरे दिन 73 ओवर का हुआ मैच

देवदत्त पडिक्कल 178 गेंद में 86 रन बनाकर नाबाद खेल रहे है। इस प्रकार तीसरे दिन 73 ओवर का मैच खेला गया। इस मैच में आस्ट्रेलिया की तरफ से जेवियर बार्टलेट ने 15 ओवर में 60 रन देकर 1 विकेट लिया है। उन्होंने एन जगदीशन को 35.3 ओवर में आउट किया। साई सुदर्शन को 58.3 ओवर में कूपर कॉनली ने आउट किया। उन्होंने 11 ओवर में 46 रन खर्च किए है। कोरी रॉकी चार्ली ने कप्तान श्रेयस अय्यर को 61.5 ओवर में आउट किया। उन्होंने 24 ओवर में 128 रन देकर 1 विकेट लिया है।


दर्शकों की एंट्री पूरी तरह से फ्री

भारत ए और ऑस्ट्रेलिया ए मैच देखने के लिए दर्शकों की एंट्री पूरी तरह से फ्री है। सभी दर्शक अपना पहचान पत्र (आईडी कार्ड) दिखाकर स्टेडियम के गेट नंबर-2 से पास ले सकते हैं, मैच का लुत्फ उठा सकते हैं। स्टेडियम तक पहुंचने के लिए कैब, बस, ऑटो या निजी वाहन का इस्तेमाल किया जा सकता है। बता दें, इस मैच का कोई भी लाइव प्रसारण नहीं हो रहा है। भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच सुबह 9:30 बजे शुरू होना था, लेकिन बारिश के कारण खेल तीन घंटे देरी से 12:30 बजे शुरू हो पाया।


दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

ऑस्ट्रेलिया ए: नाथन मैकस्वीनी (कप्तान), सैम कोनस्टास, कैम्पबेल कैलावे, ओलिवर पीक, कूपर कोनोली, लियाम स्कॉट, जोश फिलिप, जेवियर बार्टलेट, फर्गस ओ नील, कोरी रोचिसिओली और टोड मर्फी। भारत ए: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिमन्यु ईश्वरन, नारायण जगदीसन, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल, तनुश कोटियन, हर्ष दुबे, प्रसीद कृष्णा, गुरनूर बरार और खलील अहमद।

Prashant Vinay Dixit

Prashant Vinay Dixit

Mail ID - [email protected]

Reporter

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!