TRENDING TAGS :
RIO: 12 साल बाद भारतीय हॉकी मैच जीते, आयरलैंड को दी 3-2 से मात
रियो ओलंपिक में पुरुष हॉकी टीम ने अपने पहले मुकाबले में आयरलैंड को 3-2 से शिकस्त दी। इससे भारतीयों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। भारत की तरफ से रुपिंदर पाल सिंह ने दो और वीआर रघुनाथ ने एक गोल दागा। आठ बार की ओलंपिक चैंपियन भारतीय हॉकी टीम ने आखिरी बार ओलंपिक गोल्ड मैडल साल 1980 में मॉस्को में जीता था। इसके बाद से भारतीय हॉकी टीम किसी भी ओलंपिक में पदक के करीब भी नहीं पहुंच सकी।
रियो डी जेनेरो: रियो ओलंपिक में पुरुष हॉकी टीम ने अपने पहले मुकाबले में आयरलैंड को 3-2 से शिकस्त दी। इससे भारतीयों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। भारत की तरफ से रुपिंदर पाल सिंह ने दो और वीआर रघुनाथ ने एक गोल दागा। ओलंपिक में भारत को 12 साल बाद जीत मिली है। इससे पहले 2004 ओलंपिक में भारत ने साउथ अफ्रीका 4-2 से हराया था।
आठ बार की ओलंपिक चैंपियन भारतीय हॉकी टीम ने आखिरी बार ओलंपिक गोल्ड मैडल साल 1980 में मॉस्को में जीता था। इसके बाद से भारतीय हॉकी टीम किसी भी ओलंपिक में पदक के करीब भी नहीं पहुंच सकी।
भारत को पूरे मैच में 7 जबकि आयरलैंड को 9 पेनल्टी कॉर्नर मिले। मैच के लास्ट पांच मिनट में रमनदीप को येलो कार्ड दिखाया गया, जिसकी वजह से भारत को 10 प्लेयर्स से खेलना पड़ा। आयरलैंड की टीम 9 पेनल्टी कॉर्नर में से दो में ही गोल हासिल कर पाने में सफल रही। भारत का दूसरा मुकाबला 8 अगस्त को जर्मनी से होगा।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!