IPL 2025: Dhoni की तारीफ करने पर बुरे फंसे Ambati Rayudu, कमेंट्री पैनल से हटाने की मांग

IPL 2025: अंबाती रायुडू ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया और लिखा कि “मैं थाला का बहुत बड़ा फैन था, मैं थाला का फैन हूं, मैं हमेशा थाला का फैन रहूंगा।

Anupma Raj
Published on: 10 April 2025 6:22 PM IST
IPL 2025: Dhoni की तारीफ करने पर बुरे फंसे Ambati Rayudu, कमेंट्री पैनल से हटाने की मांग
X

Ambati Rayudu Dhoni (Credit: Social Media)

IPL 2025 Ambati Rayudu Dhoni: आईपीएल 2025 जब से शुरू हुआ है तभी से विवादों का सिलसिला भी जारी है। अब हाल ही में अंबाती रायडू और नवजोत सिंह सिद्धू के बीच धोनी को लेकर थोड़ी बहस देखने को मिली। CSK के एक मैच के दौरान नवजोत सिंह सिद्धू ने धोनी की तुलना बातों ही बातों में गिरगिट कर दिया था।

जिसपर अंबाती रायडू ने प्रतिक्रिया दिया है। अब एक बार फिर अंबाती रायडू धोनी की तारीफ के चक्कर में बुरे फंसे और अब उनको कमेंट्री पैनल से हटाने की मांग हो रही है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला:


Dhoni की तारीफ करने पर बुरे फंसे Ambati Rayudu

अंबाती रायडू को अक्सर धोनी की तारीफ करते हुए देखा गया है। जब भी अंबाती रायडू को मौका मिलता है वो धोनी की तारीफ किए बिना नहीं रहते हैं। अंबाती रायडू इन दिनों IPL 2025 की कमेंट्री के दौरान अपने बयानों को लेकर काफी चर्चा में हैं।

अंबाती रायडू खुलकर चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और धोनी की तारीफ करते रहते हैं। नवजोत सिंह सिद्धू के साथ हुए विवाद के बाद अंबाती रायडू फिर से धोनी की तारीफ की है। जिसके बाद उनकी परेशानी बढ़ गई है।

अंबाती रायुडू ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया और लिखा कि “मैं थाला का बहुत बड़ा फैन था, मैं थाला का फैन हूं, मैं हमेशा थाला का फैन रहूंगा। कोई चाहे कुछ भी कहे या सोचे, इससे एक प्रतिशत भी मुझे फर्क नहीं पड़ेगा। इसलिए कृपया पेड पीआर पर पैसा खर्च करना अब बंद करें और उसे दान में दें। इससे बहुत से लोगों को काफी फायदा हो सकता है।”

अंबाती रायडू ने लिखा कि, I was a Thalas fan

I am a Thalas fan

I will always be a Thalas fan.

No matter what anyone thinks or does. It will not make a one percent difference.

So please stop spending money on paid pr and donate that to charity. Lot of underprivileged people can benefit.

— ATR (@RayuduAmbati)

अंबाती रायडू के इस सोशल मीडिया पोस्ट के तुरंत बाद उन्हें कमेंट्री पैनल से हटाए जाने की मांग होने लगी। फैंस का कहना है कि, एक कमेंटेटर को हमेशा न्यूट्रल होना चाहिए।

उसे किसी भी टीम या खिलाड़ी के प्रति पक्षपात बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए और खेल का सही एनालिसिस करना चाहिए। फैंस को इस खेल के बारे में उतनी समझ नहीं है। इसलिए फैंस कमेंटेटर्स पर ही निर्भर होते हैं।

अगर अंबाती रायडू ही सभी के सामने स्वीकार कर रहे हैं कि वो धोनी और चेन्नई सुपर किंग्स के फैन हैं, तो उन्हें तुरंत कमेंट्री पैनल अब हटा देना चाहिए।

Anupma Raj

Anupma Raj

Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story