IPL 2025 RCB Players Records: बंगलौर के इन खिलाड़ियों का प्रदर्शन रहा है शानदार

IPL 2025 RCB Players Record On Chinnaswamy Stadium: पंजाब के खिलाफ मैच में बैंगलोर के कुछ खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार हो सकता है।

Anupma Raj
Published on: 18 April 2025 12:21 PM IST
IPL 2025 RCB Players Records: बंगलौर के इन खिलाड़ियों का प्रदर्शन रहा है शानदार
X

IPL 2025 RCB Players Record On Chinnaswamy Stadium (Credit: Social Media)

IPL 2025 RCB Players Record On Chinnaswamy Stadium: आईपीएल 2025 के 34वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का मुकाबला पंजाब किंग्स से होगा। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला मुंबई के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों ही टीमें के लिए ये मुकाबला काफी अहम है।

बता दें कि, RCB Points Table में नंबर 3 पर और PBKS नंबर 4 पर बनी हुई है। ऐसे में दोनों ही टीमें टॉप 5 में बने रहने के लिए एक दूसरे को कड़ी टक्कर देंगी। हालांकि RCB के लिए उनके खुद के होम ग्राउंड अच्छे नहीं रहे हैं लेकिन RCB के कुछ खिलाड़ियों का रिकॉर्ड इस फिल्ड पर शानदार है। जिसमें विराट कोहली और रजत पाटीदार का नाम शामिल है। पंजाब के खिलाफ मैच में बैंगलोर के कुछ खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार हो सकता है। तो आइए जानते हैं चिन्नास्वामी स्टेडियम में कौन कौन सा खिलाड़ी का रिकॉर्ड्स और प्रदर्शन शानदार रह सकता है।


चिन्नास्वामी स्टेडियम में इन खिलाड़ियों का रिकॉर्ड और प्रदर्शन है शानदार (IPL 2025 RCB Players Record On Chinnaswamy Stadium):

Virat Kohli

विराट कोहली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी में से एक। इस पिच पर कोहली का रिकॉर्ड अच्छा रहा है। कोहली ने कई बार RCB के लिए महत्वपूर्ण पारियां खेली हैं। विराट कोहली पंजाब किंग्स का मुश्किल बढ़ा सकते हैं। इसलिए पंजाब की टीम को जल्द से जल्द विराट कोहली को आउट करना होगा।

Devdutt Padikkal

देवदत्त पडिक्कल का प्रदर्शन चिन्नास्वामी स्टेडियम पर बेहतरीन रहा है। देवदत्त पडिक्कल ने कई बार RCB के लिए बहुत बार बेहतरीन पारी खेली है। ऐसे में पंजाब की टीम को देवदत्त पडिक्कल को जल्दी आउट करना पड़ेगा।

Rajat Patidar

RCB के कप्तान रजत पाटीदार ने बेहतरीन कप्तानी से सबको काफी प्रभावित किया है। रजत ने इस सीजन अब तक काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। रजत ने ना सिर्फ अपनी कप्तानी से सबको प्रभावित किया है बल्कि बल्लेबाजी भी शानदार की है। ऐसे में पंजाब के लिए रजत पाटीदार मुश्किल खड़ा कर सकते हैं।

Admin 2

Admin 2

Next Story