TRENDING TAGS :
रोहित शर्मा का ओडीआई करियर भी हो जाएगा समाप्त, इस प्लेयर को मिलेगा टीम में मौका
Cricket News: पर्थ वनडे में फेल होने के बाद रोहित शर्मा का ODI करियर खतरे में है। एडिलेड प्रैक्टिस में उनकी बदली बॉडी लैंग्वेज ने अटकलों को बढ़ाया। क्या यशस्वी जायसवाल लेंगे टीम इंडिया में उनकी जगह? पढ़ें पूरी खबर।
Rohit Sharma Retirement
Cricket News: रोहित शर्मा पर्थ वनडे में फेल रहे थे और एडिलेड वनडे से ठीक पहले उनके बारे में एक ऐसी खबर सामने आई है जो चौंकाने वाली है। ऐसा माना जा रहा है कि रोहित शर्मा बड़ी मुसीबत में हैं। एडिलेड के मैदान से आई खबर के मुताबिक टीम इंडिया के वैकल्पिक प्रैक्टिस सेशन के दौरान रोहित शर्मा काफी बदले-बदले नजर आए। वो पहले की तरह नजर नहीं आ रहे थे। वो अकेले-अकेले दिखाई दे रहे थे। आमतौर पर रोहित शर्मा साथी खिलाड़ियों और मीडिया-फैंस के साथ कुछ ना कुछ बातचीत करते हैं लेकिन इस बार ऐसा नहीं था। एडिलेड में एक और खास तस्वीर देखने को मिली जिसे देखकर ऐसा लग रहा है कि अब रोहित शर्मा इंटरनेशनल करियर में चंद दिनों के ही मेहमान बचे हैं।
यशस्वी जायसवाल लेंगे रोहित की जगह!
अगले मुकाबले से पहले प्रैक्टिस के दौरान यशस्वी जायसवाल के साथ हेड कोच गौतम गंभीर, अजीत अगरकर और सेलेक्टर शिवसुंदर दास ने काफी देर तक बातचीत की। यशस्वी जायसवाल के साथ ये बातचीत काफी जोश में की जा रही थी। दिलचस्प बात ये है कि ये बातचीत तब हुई जब रोहित शर्मा प्रैक्टिस मैदान छोड़कर जा चुके थे। यशस्वी जायसवाल से मंगलवार को काफी देर तक बैटिंग प्रैक्टिस भी कराई गई थी। ऐसे में सवाल ये है कि क्या रोहित शर्मा की जगह अब यशस्वी जायसवाल उतरने वाले हैं। क्या सेलेक्टर्स ने रोहित शर्मा को ये संदेश दे दिया है कि एडिलेड में वो अपने करियर का आखिरी मैच खेलेंगे? इसके बारे में अबतक पता नहीं चल पाया है लेकिन रोहित की बॉडी लैंग्वेज तो इसी ओर इशारा कर रही है।
रोहित से छीनी गई थी कप्तानी
रोहित शर्मा का मूड एडिलेड में काफी खराब नजर आ रहा था। रोहित पहले जैसे बिल्कुल नहीं दिखाई दे रहे थे। ये भी दावा किया गया कि रोहित बिल्कुल कप्तानी नहीं छोड़ना चाहते थे लेकिन सेलेक्टर्स ने अपना फैसला लिया, जिसके बार शुभमन गिल को कमान सौंपी गई। बता दें रोहित शर्मा पर्थ वनडे में फेल रहे थे और अब एडिलेड में उनके लिए रन बनाना बेहद अहम हो गया है। ये मुकाबला गुरुवार को सुबह 9 बजे खेला जाएगा।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!