Shikhar Dhawan-Sophie Shine: क्या दूसरी बार शादी के बंधन में बंधेंगे शिखर धवन

Sikhar Dhawan rumored girlfriend Sophie Shine marriage: शिखर धवन जल्द ही दूसरी बार शादी कर सकते हैं। शिखर धवन सोफी के साथ शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

Anupma Raj
Published on: 13 April 2025 4:51 PM IST
Shikhar Dhawan-Sophie Shine: क्या दूसरी बार शादी के बंधन में बंधेंगे शिखर धवन
X

Shikhar Dhawan rumored girlfriend Sophie Shine (Credit: Social Media)

Sikhar Dhawan rumored girlfriend Sophie Shine marriage: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी शिखर धवन अक्सर अपने पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चे में रहते हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के गब्बर यानी शिखर धवन की रूमर्ड गर्लफ्रेंड सोफी शाइन के साथ मस्ती करते वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल होता है।


क्या दूसरी बार शादी के बंधन में बंधेंगे शिखर धवन (Sikhar Dhawan rumored girlfriend Sophie Shine marriage):

शिखर धवन इन दिनों अपने लव लाइफ को लेकर काफी चर्चे में हैं। पिछले कुछ महीनों से टीम इंडिया के गब्बर यानी शिखर धवन को लेकर चर्चा ये था कि वो सोफी शाइन को डेट कर रहे हैं। लेकिन गब्बर ने कभी इसपर प्रतिक्रिया नहीं दी।

हालांकि, कुछ दिन पहले शिखर धवन ने इसकी पुष्टि कर दी है। जिसके बाद शिखर धवन और सोफी की वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। दोनों को वायरल वीडियो में मस्ती करते हुए देखा गया।

ऐसे में फैंस उम्मीद जता रहे हैं कि शिखर धवन जल्द ही दूसरी बार शादी कर सकते हैं। यानी शिखर धवन जल्द सोफी शाइन के साथ शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

हालांकि शिखर धवन ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया फिलहाल नहीं दिया है।

सोफी शाइन की बात करें तो सोफी शाइन आयरलैंड से हैं और एक प्रोडक्ट कंसल्टेंट के तौर पर काम भी करती हैं। सोफी शाइन ने लिमरिक इंस्टीट्यूट से मार्केटिंग और मैनेजमेंट में स्नातक की डिग्री हासिल की है।

सोफी शाइन ने कैसलरॉय कॉलेज से भी पढ़ाई की है। वर्तमान में सोफी नॉर्दर्न ट्रस्ट कॉरपोरेशन में उपाध्यक्ष (सेकंड वाइस-प्रेसिडेंट) के रूप में काम करती हैं और अबू धाबी में रहती हैं।

सोफी को कई बार शिखर धवन के साथ स्पॉट किया गया है। दोनों की जोड़ी को फैंस काफी पसंद भी कर रहे हैं। बता दें कि, आयशा मुखर्जी से अलग होने के बाद शिखर धवन सोफी शाइन के साथ रिलेशनशिप में आएं हैं।

Anupma Raj

Anupma Raj

Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story