TRENDING TAGS :
Mahakumbh 2025: विदेशों तक मची महाकुंभ की धूम, लोग कर रहे जमकर इंक्वायरी
Mahakumbh 2025: महाकुम्भ 2025 को लेकर जहाँ एक तरफ तैयारियां तेज़ हैं वहीँ इसको लेकर विदेशों से भी खूब इंक्वायरी आ रही है। आइये जानते हैं कैसी है विदेशों में इसको लेकर हलचल।
Mahakumbh 2025 (Image Credit-Social Media)
Mahakumbh 2025: साल 2025 में महाकुम्भ लगने जा रहा है जिसको लेकर सभी तरह की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गईं हैं। इस साल ऑनलाइन इंक्वायरी की भी सुविधा है ऐसे में विदेशों से लोग भारी मात्रा में इसकी वेबसाइट पर महाकुंभ से सम्बन्धित जानकारी हासिल कर रहे हैं।
विदेशों में भी महाकुम्भ की धूम
महाकुम्भ को लेकर केवल देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी खूब चर्चा और उत्सुकता का माहौल है। कई देशों से महाकुम्भ को लेकर इंक्वायरी आ रही है। जिसमे ब्राज़ील,अमेरिका और फ्रांस जैसे कई देश शामिल हैं। इस सभी देशों से लोग महाकुम्भ को लेकर जानकारियां जुटाने में लगे हुए हैं। वहीँ लोग इसके बारे में और अधिक जानने का प्रयास भी कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महाकुम्भ से सम्बंधित कई तरह की जानकारी देने के लिए वेबसाइट और मोबाइल एप पर सभी जानकारी मुहैया करवाई गयी है।
संगम नगरी में 12 सालों के बाद महाकुम्भ का आयोजन होने जा रहा है। अभी फिलहाल इसमें कुछ समय है लेकिन वैश्विक स्तर पर आपको इसकी धूम सुनने को मिल जाएगी। महाकुंभ से सम्बंधित वेबसाइट पर लगातार हिट्स आ रहे हैं वहीँ इसकी मोबाइल एप को भी लोग खूब डाउनलोड कर रहे हैं। फ्रांस,अमेरिका, ब्राज़ील और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों से यहाँ भर-भर कर लाइक आ रहे हैं। जिससे इसकी लोकप्रियता का अंदाज़ा लगाया जा सकता है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 6 अक्टूबर 2024 को महाकुंभ से सम्बंधित मोबाइल एप और वेबसाइट को लांच किया था। वहीँ अब इसपर हिट्स आकड़े मिलने शुरू हो गए हैं जो बेहद चौकाने वाले हैं। वेबसाइट पर अब तक 80 हज़ार से भी ज़्यादा हिट्स आ चुके हैं जो ज़्यादातर विदेशों से हैं। वहीँ अब तक 1500 से भी ज़्यादा विदेशी लोगों ने मोबाइल एप डाउनलोड किया है।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!