Romantic Destination Places: नेचुरल प्लेस पर घूमना करते हैं पसंद? ये है रोमांच से भरी परफेक्ट डेस्टिनेशन

Top Romantic Destination Places: जब भी घूमने फिरने की बात आती है तो लोग अक्सर ऐसी जगह पर जाना पसंद करते हैं जहां उन्हें प्राकृतिक सुंदरता का दीदार करने को मिल सके।

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 3 Dec 2023 12:45 PM IST (Updated on: 3 Dec 2023 12:45 PM IST)
Romantic Destination
X

Romantic Destination

Romantic Destination Places: प्रकृति की खूबसूरती हमेशा ही लोगों को अपनी और आकर्षित करती आई है। जिस तरह से प्रकृति में मौसम के अनुरूप बदलाव होते हैं वह सृष्टि के चमत्कार को मानव के सामने पेश करते हैं। दूर तक फैला समुद्र, हरे भरे पेड़, चहचहाते पंछी और कई तरह के जानवर यह हमेशा ही मनुष्य के लिए कोतुहूल का विषय रहे हैं। इसी तरह से पहाड़ भी लोगों को अपनी और आकर्षित करते हैं। अगर आप घूमने फिरने की शौकीन हैं और प्राकृतिक जगह पर आपको जाना पसंद है तो भारत में ऐसे कई सारे हिल स्टेशन है, जहां आप शहर के शोर से दूर कुछ समय के लिए शांत वातावरण में परिवार और दोस्तों के साथ समय बिता सकते हैं। चलिए आज आपको कुछ शानदार जगह की जानकारी देते हैं।

मनाली

मनाली भारत का एक ऐसा खूबसूरत हिल स्टेशन है, जहां पर हरे भरे जंगल, घास के मैदान, झील, पहाड़ दूर-दूर तक दिखाई देते हैं। यहां पर खूबसूरत चीजों के साथ मंदिर संग्रहालय और छोटे-छोटे गांव भी मौजूद हैं जो अपनी संस्कृति से लोगों को आकर्षित करते हैं। आप रोमांच के शौकीन है तो यहां पर ट्रैकिंग भी की जा सकती है।

बीर बिलिंग

यह भारत की एक ऐसी खूबसूरत जगह है जो हिमालय की तलहटी में चाय के बागान और घने जंगलों के बीच मौजूद है। यहां पर आप पैराग्लाइडिंग के साथ कई तरह की एडवेंचर एक्टिविटी कर सकते हैं। पहले इस जगह के बारे में लोगों को ज्यादा जानकारी नहीं थी लेकिन अब धीरे-धीरे यह पर्यटकों की पसंदीदा जगह बनती जा रही है। दोस्तों और फैमिली के साथ घूमने के अलावा यहां पर कपल्स के लिए भी एक से बढ़कर एक जगह मौजूद है।

श्रीनगर

श्रीनगर भारत का सबसे खूबसूरत इलाका है। जहां पर आपको प्राकृतिक सुंदरता के साथ बर्फ से ढकी चोटियां और ऐतिहासिक पार्क देखने को मिलेंगे। यह उत्तर भारत के सबसे प्रसिद्ध हिल स्टेशन में से एक है। झेलम नदी के तट पर मौजूद यह जगह पृथ्वी के स्वर्ग के रूप में गिनी जाती है। अगर आप ढेर सारी बर्फ के बीच एडवेंचर एक्टिविटी का आनंद लेना चाहते हैं तो श्रीनगर एक बेस्ट प्लेस है। जब आप यहां गर्मी के दिनों में जाएंगे तो शिकारा की सवारी कर सकते हैं और घुड़सवारी का लुत्फ भी उठाया जा सकता है।

गुलमर्ग

गुलमर्ग भारत का एक बहुत ही खूबसूरत बर्फ से ढका हुआ पहाड़ है। यहां पर हरे-भरे घास के मैदान गहरी घाटियों और सदाबहार जंगल दिखाई देते हैं। भारत के जम्मू और कश्मीर के बारामूला जिले में स्थित है जगह कपल्स के बीच एक फेमस हनीमून डेस्टिनेशन है। इस जगह की खूबसूरती आपको वापस अपने घर लौटने का एहसास भी नहीं होने देगी।

मसूरी

यह भारत का एक फेमस हिल स्टेशन है। आप छुट्टियां बताने के लिए किसी शांत जगह को ढूंढ रहे हैं तो यहां के प्राकृतिक नजारे आपको अद्भुत शांति का एहसास देने वाले हैं। गढ़वाल हिमालय पर्वतमाला की तलहटी के बीच बसा हुआ मसूरी पहाड़ों की रानी के रूप में प्रसिद्ध है। समुद्र से 7000 फीट की ऊंचाई पर बसी यह जगह प्राकृतिक सुंदरता से गिरी हुई है। कपल्स के बीच यह एक फेमस हनीमून डेस्टिनेशन है। यहां पर ट्रैकिंग और पैराग्लाइडिंग जैसी एडवेंचर एक्टिविटी का आनंद भी उठाया जा सकता है।

Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story