VIDEO:भक्तों के लिए खुले बद्रीनाथ के कपाट,मंत्रोच्चार के साथ पूजा शुरू

By
Published on: 11 May 2016 8:58 PM IST
VIDEO:भक्तों के लिए खुले बद्रीनाथ के कपाट,मंत्रोच्चार के साथ पूजा शुरू
X

देहरादून : देश के चार धामों में शुमार बद्रीनाथ धाम के कपाट बुधवार सुबह वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भक्तों के लिए खोल दिए गए हैं। बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ ही भक्तों का वहां पहुंचना शुरू हो गया है। मौसम के लिहाज से भी यात्रा के लिए सही समय है। बद्रीनाथ धाम में अभी गर्मी का जरा भी अहसास नहीं हो रहा है। श्रद्धालुओं को गर्म कपड़े पहनने पड़ रहे हैं।

क्या है खास ?

-भगवान बद्रीनाथ के दरबार को कई कुंतल फूलों से सजाया गया है।

-भगवान विष्णु का दरबार मनमोहक है।

-मंदिर के कपाट शरद ऋतु के शुरू होने तक खुले रहेंगे।

-कपाट खुलने के पहले ही दिन पांच हजार से अधिक भक्त दर्शन को पहुंचे।

-यात्रियों की सुरक्षा के लिए उत्तराखंड की पुलिस और प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!