शाही परिवार से कोरोना लाईं कनिका! प्रिंस चार्ल्स संग बेबी डॉल का कनेक्शन

Shivani Awasthi
Published on: 25 March 2020 11:02 PM IST
शाही परिवार से कोरोना लाईं कनिका! प्रिंस चार्ल्स संग बेबी डॉल का कनेक्शन
X

नई दिल्ली: बॉलीवुड गायिका कनिका कपूर के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद हड़कंप मच गया था, मंत्री सांसद और विधायक से लेकर नामी गिरामी हस्तियों ने अपना कोरोना टेस्ट करवाया था। वजह थी, कनिका से उनकी मुलाक़ात। हालाँकि किसी की भी रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आयी थी। वहीं अब यूके के प्रिंस चार्ल्स भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। इस खबर के बाद से सोशल मीडिया पर इस तरह की खबरे होने लगी कि कनिका शाही परिवार से कोरोना लेकर भारत आयी हैं।

प्रिंस चार्ल्स की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव:

ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। उनकी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 71 वर्ष के प्रिंस चार्ल्स का कोरोना वायरस टेस्ट स्कॉटलैंड में किया गया था। रिपोर्ट के बाद सरकार और चिकित्सा सलाह के अनुसार प्रिंस और डचेस ने स्कॉटलैंड में घर पर खुद को आइसोलेट कर लिया। कहा जा रहा है कि कुछ दिन पहले ही चार्ल्स की मुलाकात मोनैको के प्रिंस ऐल्बर्ट से हुई थी जो बाद में कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे

चार्ल्स का भारतीय गायिका कनिका कपूर से कनेक्शन :

वहीं प्रिंस चार्ल्स के कोरोना संक्रमित होने के बाद सोशल मीडिया पर बेबी डॉल के नाम से मशहूर कनिका कपूर का कनेक्शन जोड़ा जा रहा है। दरअसल कनिका भी कोरोना संक्रमित हैं। ऐसे में कनिका की प्रिंस चार्ल्स के साथ फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं।

ये भी पढ़ेंः अमिताभ ने कोरोना पर दी ये बड़ी जानकारी, पीएम मोदी ने किया रीट्वीट

कनिका प्रिंस चार्ल्स से कोरोना लेकर भारत आई

सोशल मीडिया पर इस तस्वीर का यह कहकर मजाक बनाया जा रहा है कि कनिका कपूर प्रिंस चार्ल्स से कोरोना वायरस लेकर भारत आ गई हैं, क्योंकि कोरोना पॉजिटिव पाए जाने से पहले कनिका लंदन से लौटी थीं।

ये भी पढ़ेंः सराहनीय: कोरोना से लड़ रहे इस राज्य के डॉक्टरों को मिलेगा एडवांस वेतन

नहीं है इस बात में कोई सच्चाई

हालाँकि बता दें कि इसमें कोई सच्चाई नहीं है। कनिका और प्रिंस चार्ल्स की जो तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, वह अभी की नहीं बल्कि साल 2015 जुलाई की है। डचेस ऑफ कार्नेवल के द्वारा आयोजित एक चैरिटी कार्यक्रम में कनिका कपूर शामिल हुईं थी। यहाँ पर कनिका की मुलाकात प्रिंस से हुई थी।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shivani Awasthi

Shivani Awasthi

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!