TRENDING TAGS :
अगर पार्टी में दिखना है हॉट एंड ट्रेंडी तो अपनाएं ये ग्लैमरस फैशन मंत्रा
साज श्रृंगार प्राचीन काल से ही हमारी परंपरा के अंग रहे है। खास तौर पर किसी फेस्टिवल पर महिलाओ के सजने और सवरने को बहुत महत्त्व दिया जाता है।नारी जब ठीक से सवरती है तो उसका सौन्दर्य और भी निखार उठता है अब चाहे वो कोई तीज त्यौहार हो या घरेलू उत्सव, सभी में नारी को सजना जरुरी हो जाता है। अब किस मौके पर क्या और कैसे पहने तो अच्छा लगेगा , यह एक बड़ी गुत्थी होती है।हम आपको कुछ ऐसे स्टाइलिंग मंत्रा बताएंगे जिनसे आप ग्लैमरस और आकर्षक लुक पा सकती हैं।
लखनऊ : साज श्रृंगार प्राचीन काल से ही हमारी परंपरा के अंग रहे है। खास तौर पर किसी फेस्टिवल पर महिलाओ के सजने और सवरने को बहुत महत्त्व दिया जाता है।नारी जब ठीक से सवरती है तो उसका सौन्दर्य और भी निखार उठता है अब चाहे वो कोई तीज त्यौहार हो या घरेलू उत्सव, सभी में नारी को सजना जरुरी हो जाता है। अब किस मौके पर क्या और कैसे पहने तो अच्छा लगेगा , यह एक बड़ी गुत्थी होती है।हम आपको कुछ ऐसे स्टाइलिंग मंत्रा बताएंगे जिनसे आप ग्लैमरस और आकर्षक लुक पा सकती हैं।
आगे की स्लाइड्स में पढ़ें कुछ स्टाइलिंग टिप्स ...

भारी पल्लू और फूलों के मोटिफ वाली इन साडिय़ों के लिए बंगाल का विष्णुपुर मशहूर है। इन का पल्लू बड़ा होता है, जिन पर नृत्य करते पुरुष व महिलाओं की विभिन्न मुद्राएं बनी होती हैं।जाहिर है ये सब फैस्टिव मूड के लिए उपयुक्त हैं।
आजकल अनारकली सूट, लहंगाचोली, लहंगासाड़ी और भी अच्छे लगते हैं। रेडीमेड लहंगासाड़ी आज का हौटैस्ट ट्रैंड है। लहंगों में ब्राइट कलर जैसे रोजबेरी, वाइन और ब्लडरैड जैसे शेड्स खास हैं। थे्रड वर्क, जरीदार कुंदन वर्क व मिरर वर्क से सजे ये लहंगे पार्टी में नया रंग भरते हैं। नैट और ब्रोकेड वर्क इन कपड़ों को रिच लुकदेता है।
अनारकली सूट उत्सव के लिए पौपुलर आउटफिट हैं। टाइट चूड़ीदार और दुपट्टे के साथ फैस्टिव सीजन में यह खूब फबते हैं। ये कई तरह के स्टाइल, डिजाइन और पैटर्न में उपलब्ध हैं। आप किसी उत्सव पर इंडोवैस्टर्न टच वाले सलवारकमीज भी चुन सकते है। प्लेन सलवारकमीज पर कंट्रास्ट ब्रोकेड बौर्डर और हाई कौलर्ड लुक, लौंग स्लीव्स के साथ हैल्दी लेडीज के लिए अच्छा है तो स्लिम लड़कियों के लिए स्किन फिटेड मुमताज लुक के सूट अच्छे लगते हैं।
किसी पार्टी के मौके पर कम उम्र की लड़कियां नैट की घेर वाली स्कर्ट के साथ कोर्सैट का स्मार्ट कौंबिनेशन भी पहन सकती हैं। वे कहती हैं, दबका, क्रिस्टल्स या सीक्वेंस वर्क और ऐंब्रौयडरी से सजे कंट्रास्ट बॉर्डर वाले हैवी दुपट्टे आप की किसी भी ड्रैस को पार्टी लुक देंगे। घुटने तक के कुर्ते के साथ पटियाला या धोती सलवार और काफ्तान के साथ हरम पैंट का कौंबिनेशन भी स्टाइलिश लुक है।’’
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!