TRENDING TAGS :
VIDEO: ये है पुणे का बेहद ज़हरीला परिवार, घर में मिले 100 से ज्यादा सांप
पुणे : पुणे में पुलिस की छापेमारी के दौरान एक हैरान कर देने वाला मामला सामन आया। एक शख्स ने अपने घर में 100 से ज्यादा रसेल वाइपर और कोबरा जैसे खतरनाक सांपों को रखा था। इन ज़हरीले साँपों का ये धंधा कई सालों से चलता आ रहा है। सांपों के साथ ही वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रहता था। इन सांपों को अवैध तरीके से उनका जहर निकालने के लिए रखा गया था। इस फ्लैट में एक व्यक्ति अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रहता था।
�
क्या है पूरा मामला
-पुणे के पास चाकन में एक घर से 100 से ज्यादा सांप बरामद किए गए हैं।
- इनमें से कई तो इतने ज़हरीले हैं कि किसी को काट ले तो बचना मुश्किल है।
- इन सांपो में 41 सांप जहरीले वाइपर प्रजाति के हैं, जबकि 31 कोबरा हैं।
-ये सांप फ्लैट में लकड़ी के बॉक्स और बोरे में भरकर रखे गए थे।
-इन सांपों को रणजीत खारगे नामके शख्स ने रखा था।
-रणजीत और उसका साथी धनंजय बेलकुटे इन सांपों का ज़हर निकालकर बेचते थे। -पुलिस ने छापा मारा तो फ्लैट से कुछ शीशियां भी मिली।जिनमें ज़हर रखा हुआ था।
-चाकन पुलिस का कहना है कि रणजीत और उसका साथी जंगलों और सांप पकड़ने वालों से ये सांप लाते थे और इन्हें अपने फ्लैट में रखते थे। इसके बाद इनका ज़हर निकालकर अवैध रूप से बेचा जाता था।
आगे की स्लाइड में देखें वीडियो ...
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!