TRENDING TAGS :
सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने रेत पर बनाए 1000 सैंटा क्लॉज, तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड
मशहूर इंडियन सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने क्रिसमस के अवसर पर पुरी के समुद्र तट पर रेत से 1 हजार सैंटा क्लॉज की मूर्तियां बनाई। यह कारनामा कर उन्होंने एक नया कीर्तिमान स्थापित बनाकर दिया।
भुवनेश्वर : मशहूर इंडियन सैंड आर्टिस्ट और पद्मश्री से सम्मानित सुदर्शन पटनायक ने क्रिसमस के अवसर पर पुरी के समुद्र तट पर रेत से 1 हजार सैंटा क्लॉज की मूर्तियां बनाई। यह कारनामा कर उन्होंने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। जिसके बाद सुदर्शन पटनायक का नाम लिम्का बुक आॅफ रिकार्ड्स में दर्ज हो गया है।
तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड
-लिम्का बुक आॅफ रिकार्ड्स के सीनियर एडिटर आर्थी मुथन्न सिंध ने एक ई-मेल के जरिए सुदर्शन को धन्यवाद दिया।
-इसके साथ ही उनकी इस रचना का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनने की पुष्टि की।
-गौरतलब है कि इससे पहले भी यह रिकॉर्ड सुदर्शन के ही नाम था।
-जब उन्होंने रेत पर 500 सांता क्लॉज बनाए थे।
-अब सुदर्शन ने सैंटा क्लॉज की रेत की 1,000 मूर्तियां बनाकर साल 2012 के अपने ही लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड को तोड़ दिया है।
दुनिया में शांति कायम रहे
- ये 1000 सैंटा पटनायक ने 300 मीटर के दायरे में बनाया।
- सैंटा के साथ- साथ पटनायक ने ईसा मसीह की रेत की प्रतिमा भी बनाई।
- क्रिसमस पर बनाई उनकी इस कलाकृति की थीम है- दुनिया में शांति कायम रहे।
- इसे रेत पर उकेरने में चार दिन लगे और करीब 1000 टन रेत का इस्तेमाल किया गया।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!