TRENDING TAGS :
बारात लेकर नोएडा स्टेडियम पहुंचे 70 दुल्हे, दुल्हनों का सपना हुआ सच
राधिका की आंखों में सपना था कि उसका पति घोड़ी पर बैठकरआए और उसको राजकुमारी की तरह लेकर जाए। लेकिन परिवार की आर्थिक हालत ठीक न होने की वजह से उसका ये सपना पूरा नहीं हो पा रहा था। परिवार वालों ने मंदिर में शादी कराने की सोची। लेकिन भारत विकास परिषद नोएडा की पहल से उसका धूमधाम से शादी करने का सपना सच हो पाया है। सिर्फ राधिका ही नहीं बल्कि 70 से ज्यादा लड़कियों के राजकुमार शनिवार को घोड़ी पर बैठकर आएं। इस दौरान स्टेज पर बैठी दुल्हनों की आंखों में खुशी के आंसू भी झलक गए। पूरे विधि विधान के साथ की शादी हुई। इस सामूहिक विवाह को धूमधाम से करने के लिए करीब डेढ़ करोड़ का खर्चा आया है।
नोएडा : राधिका की आंखों में सपना था कि उसका पति घोड़ी पर बैठकर आए और उसको राजकुमारी की तरह लेकर जाए। लेकिन परिवार की आर्थिक हालत ठीक न होने की वजह से उसका ये सपना पूरा नहीं हो पा रहा था। परिवार वालों ने मंदिर में शादी कराने की सोची। लेकिन भारत विकास परिषद नोएडा की पहल से उसका धूमधाम से शादी करने का सपना सच हो पाया है।
सिर्फ राधिका ही नहीं बल्कि 70 से ज्यादा लड़कियों के राजकुमार शनिवार को घोड़ी पर बैठकर आएं। इस दौरान स्टेज पर बैठी दुल्हनों की आंखों में खुशी के आंसू भी झलक गए। पूरे विधि विधान के साथ की शादी हुई। इस सामूहिक विवाह को धूमधाम से करने के लिए करीब डेढ़ करोड़ का खर्चा आया है।
सड़क पर बारात लेकर निकले 70 दुल्हें
'मेरे यार की शादी है' गाने के बीच सड़क पर एक साथ 70 दुल्हें की बारात देखकर सब हैरत में पड़ गए। जो जहां था वहीं रूक कर बारात को देखने लगे। लोग घरों की छत पर खड़े होकर बारात देखने में मशगूल दिखे। बारात में नाचने वालों की कमी भी कम नहीं दिखी। जमकर थिरकने के बाद जब बारात नोएडा स्टेडियम पहुंचे तो लड़की पक्ष वालों ने भी जमकर बारात की अगुवाई की।
तीन राज्यों के दुल्हों की भी पहुंची बारात
भारत विकास परिषद नोएडा की तरफ से नोएडा स्टेडियम में सामूहिक विवाह का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसमें उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा समेत कई अभिभावकों ने अपने बच्चों की शादी के लिए आवेदन किया था। रजिस्ट्रेशन के दौरान सभी लड़कियों और लड़कों की आयु देखी। यहां पर रजिस्ट्रेशन कराने वाले अभिभावकों के बच्चों की शनिवार को धूमधाम से शादी कराई गई। इस दौरान बारातियों के लिए खाना का भी इंतजाम किया गया था। अंत में पंडितों ने विधि विधान से लड़के और लड़की के फेरे करवाएं। इनको शादी में आए हजारों लोगों का आशीर्वाद मिला।
सब ने मिलकर दिया सहयोग
इस शादी को पूर्ण रूप से सफल बनाने के लिए सब ने सहयोग किया। किसी ने कंबल दिए तो किसी ने मशीन दी। पारिवारिक जीवन में रोजाना इस्तेमाल होने वाला सभी सामान इनको दिया गया। बता दें कि 2009 से लेकर अब तक भारत विकास परिषद नोएडा की तरफ से 4 बार सामूहिक विवाह का कार्यक्रम आयोजित किया जा चुका है।
आगे की स्लाइड्स में देखिए फोटोज...
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!