Tripura Elections 2023 Voting: त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान खत्म, 81% हुआ मतदान...2 मार्च को होगी मतगणना

Tripura Elections 2023 Voting: त्रिपुरा विधान सभा चुनाव में मुख्य मुकाबला बीजेपी व आईपीएफटी गठबंधन और सीपीएम व कांग्रेस गठबंधन और पूर्वोत्तर राज्य के पूर्व शाही परिवार के वंशज द्वारा गठित एक क्षेत्रीय पार्टी त्रिपुरा मोथा के बीच है।

Prashant Dixit
Report Prashant DixitWritten By Jugul Kishor
Published on: 16 Feb 2023 1:12 PM GMT (Updated on: 17 Feb 2023 2:33 AM GMT)

Tripura Elections 2023 Voting: त्रिपुरा में 60 सीटों वाली विधानसभा के लिए मतदान समाप्त हो चुका है। शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव कराने के लिए चुनाव आयोग ने पुख्ता बंदोबस्त किये थे। बावजूद कुछ जगहों पर हाथापाई की ख़बरें आई। शेष चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। कड़ी सुरक्षा के बीच गुरुवार (16 फ़रवरी) को 3,337 मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ। शाम 4 बजे वोटिंग ख़त्म हुआ। चुनाव आयोग ने बताया शाम 4 बजे तक 81 प्रतिशत मतदान हुआ।

चुनाव में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी (BJP), आईपीएफटी गठबंधन, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी, कांग्रेस गठबंधन और पूर्वोत्तर राज्य के पूर्व शाही परिवार के वंशज द्वारा गठित एक क्षेत्रीय पार्टी 'टिपरा मोथा' हैं। वोटों की गिनती 2 मार्च को होगी। इस बार त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में 13.53 लाख महिलाओं समेत कुल 28.13 लाख वोटर्स अपने मताधिकार का प्रयोग करने को तैयार थे। इस चुनाव में वोटिंग के लिए राज्य में सभी 3,337 मतदान केंद्र बनाए गए थे। जिनमें 1,100 मतदान केंद्रों की पहचान संवेदनशील और 28 की अति संवेदनशील के रूप में की गई।

Live Updates

  • Tripura Elections 2023 Voting Live: त्रिपुरा के गोमती में लोगों की लंबी कतार
    16 Feb 2023 4:09 AM GMT

    Tripura Elections 2023 Voting Live: त्रिपुरा के गोमती में लोगों की लंबी कतार

    Tripura Elections 2023 Voting Live: त्रिपुरा में वोल डालने के लिए लोगों के बीच उत्साह दिखायी दे रहा है। त्रिपुरा के गोमती में मतदान केंद्र के बाहर लोगों की लंबी कतार देखी जा रही है।

  • Tripura Elections 2023 Voting Live: वोट डालने के लिए लाइन में लगे मतदाता की तबीयत बिगड़ी
    16 Feb 2023 4:04 AM GMT

    Tripura Elections 2023 Voting Live: वोट डालने के लिए लाइन में लगे मतदाता की तबीयत बिगड़ी

    Tripura Elections 2023 Voting Live: त्रिपुरा में वोट डालने के लोग सुबह से ही लाइन में लगे हुए हैं। लेकिन, वोट डालने के लिए लाइन में लगे एक मतदाता की तबीयत अचानक खराब हो गयी। जिसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया है। 

  • 16 Feb 2023 3:04 AM GMT

    Tripura Elections 2023 Voting Live: सीएम माणिक साहा ने डाला वोट

    Tripura Elections 2023 Voting Live: त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने विधानसभा चुनाव 2023 के लिए बोरडोवली विधानसभा क्षेत्र के महारानी तुलसीबती गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल के बूथ नंबर 16 में मतदान किया।

  • 16 Feb 2023 2:58 AM GMT

    Tripura Elections 2023 Voting Live: शांतिपूर्ण तरीके से हो मतदान: सीएम माणिक साहा

    Tripura Elections 2023 Voting Live: त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने कहा कि जनता सुबह से ही मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मत का प्रयोग कर रही है। हमारे लिए यही चुनौती है कि प्रत्येक क्षेत्र में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न हो। शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हो रहे हैं लेकिन विपक्ष के लोग कोशिश करेंगे कि ऐसा न हो। 

  • 16 Feb 2023 2:54 AM GMT

    Tripura Elections 2023 Voting Live: PM मोदी त्रिपुरा के लोगों से मतदान करने की अपील की

    Tripura Elections 2023 Voting Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने त्रिपुरा के लोगों से मतदान करने की अपील की है। उन्होने ट्वीट कर लिखा कि त्रिपुरा के लोग रिकॉर्ड संख्या में मतदान करें और लोकतंत्र के त्योहार को मजबूत करें। मैं विशेष रूप से युवाओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आह्वान करता हूं।


  • 16 Feb 2023 2:50 AM GMT

    Tripura Elections 2023 Voting Live: जेपी नड्डा ने की वोट डालने की अपील

    Tripura Elections 2023 Voting Live: भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि मैं सभी मतदाताओं से लोकतंत्र के इस उत्सव में भाग लेने और त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान करने का आग्रह करता हूं प्रत्येक वोट सुशासन, विकास की यात्रा को जारी रखने की दिशा में गिना जाएगा और एक समृद्ध, भ्रष्टाचार मुक्त त्रिपुरा के लिए निर्णायक साबित होगा


Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story