TRENDING TAGS :
महिलाओं को जीत के लिए लगे 55 साल लेकिन शहर अब भी दूर, सभी 9 सीटों पर खिला कमल
आगरा के बाह विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी रानी पक्षालिका सिंह ने जीत दर्ज की है। आगरा ग्रामीण सीट से हेमलता दिवाकर विजयी रहीं और इसके साथ ही भाजपा इस सीट पर पहली बार अपना खाता खोलने में कामयाब हुई।
आगरा: प्रदेश में भाजपा के क्लीन स्वीप के साथ आगरा में एक और रिकॉर्ड कायम हुआ है। जिले में 55 साल बाद दो महिलाएं विधानसभा के लिए निर्वाचित हुई हैं। हालांकि, शहर से किसी महिला विधायक के न चुने जाने का रिकॉर्ड अब भी कायम है।
55 साल बाद
आगरा के बाह विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी रानी पक्षालिका सिंह ने जीत दर्ज की है।
आगरा ग्रामीण सीट से हेमलता दिवाकर विजयी रहीं और इसके साथ ही भाजपा इस सीट पर पहली बार अपना खाता खोलने में कामयाब हुई।
रानी पक्षालिका सिंह और हेमलता दिवाकर के अलावा अन्य किसी महिला प्रत्याशी का प्रदर्शन खास नहीं रहा।
हालांकि सपा कांग्रेस गठबंधन की तरफ से बाह क्षेत्र से अंशु रानी निषाद, खेरागढ़ से कुसुमलता और आगरा छावनी से श्रीमती ममता तप्लू उमीदवार थीं।
इनमें आगरा छावनी से सिर्फ ममता ही प्रमुख लड़ाई में मौजूद दिखाई देती रहीं।
हालांकि सपा की विद्रोही प्रत्याशी कुंदनिका शर्मा भी निर्दलीय चुनाव लड़ीं लेकिन मतों का आंकड़ा 5 हजार से पार नहीं कर पायीं।
बसपा ने शहर की किसी भी सीट पर महिला प्रत्याशी को मौका नहीं दिया था।
तब हुआ था महिला का विरोध
इससे पहले आगरा की बाह और फतेहपुर सीकरी विधानसभा से महिला विधायक बन चुकी हैं, लेकिन 55 वर्ष पहले।
तब, फतेहपुर सीकरी सीट पर कांग्रेस की चम्पावती ने और बाह सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विद्यावती ने जीत हासिल की थी।
चम्पावती ने 1957 में विधानसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया था, जिनका महिला होने के कारण विरोध हुआ था और वह हार गई थीं।
लेकिन 1962 में वह फिर कांग्रेस के टिकट से चुनाव मैदान में आईं और अपने विरोधी कुंवरसेन को करारी हार दी।
2017 के विधानसभा चुनाव में जिले की सभी 9 विधानसभा सीटों पर भाजपा ने कब्जा कर लिया है।
ऐत्मादपुर सीट पर पार्टी को पहली बार जीत मिली है।
आगे स्लाइड में जानिये कौन कहां से जीता...
फतेहाबाद से बीजेपी के जीतेन्द्र वर्मा 34,364 वोटो से विजयी, सपा के डॉ. राजेंद्र सिंह को हराया।
आगरा ग्रामीण से बीजेपी की हेमलता दिवाकर 60,000 वोटों से विजयी, बसपा के कालीचरन सुमन को हराया।
फतेहपुर सीकरी से बीजेपी के उदयभान सिंह 52,500 वोटो से विजयी, बसपा के सूरज पाल को हराया ।
खेरागढ़ से भाजपा के महेश गोयल 34,000 वोटों से जीते, बसपा के भगवान सिंह कुशवाहा को हराया।
बाह विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी पक्षालिका सिंह 17,000 वोटों से जीतीं, बसपा के मधुसूदन शर्मा को हराया।
आगरा उत्तर से भाजपा के जगन प्रसाद गर्ग 87,000 वोटों से जीते, लगातार पांचवीं बार चुने गए विधायक।
एत्मादपुर से भाजपा के राम प्रताप चौहान ने बसपा के धर्मपाल को 46,000 से अधिक वोटों से हराया।
छावनी से भाजपा के डॉ. जीएस धर्मेश 46,325 वोटों से जीते, बसपा के गुट्यारी लाल को हराया।
दक्षिण से भाजपा के योगेंद्र उपाध्याय करीब 54,000 वोटों से जीते, बसपा के जुल्फिकार भुट्टो को हराया।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!