TRENDING TAGS :
शिवराज चौहान ने भी खूब किये वादे, कहा- सपा ने उत्तम के बजाय पुत्तर प्रदेश बना दिया
चौहान ने वादा किया कि प्रदेश में बीजेपी सरकार आई, तो ब्याज मुक्त कर्ज बांटा जाएगा। गरीब बच्चों को स्कॉलरशिप दी जाएगी और मध्य प्रदेश की तरह यहां भी बेटियां लखपति होंगी। उन्होंने कहा कि बीजेपी का मुख्यमंत्री बनते ही प्रदेश से गुंडा राज खत्म हो जाएगा।

कानपुर: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि सपा ने उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के बजाय पुत्तर प्रदेश बना दिया। कानपुर में बीजेपी की जनसभा को संबोधित करते हुए चौहान ने कहा कि प्रदेश की सपा सरकार में केवल गुंडे ही नेता हैं।
खूब किये वादे
-शिवराज चौहान ने मोदी सरकारी से घबराई सपा और कांग्रेस ने गठबंधन कर लिया।
-चौहान ने वादा किया कि प्रदेश में बीजेपी सरकार आई, तो ब्याज मुक्त कर्ज बांटा जाएगा।
-गरीब बच्चों को स्कॉलरशिप दी जाएगी और मध्य प्रदेश की तरह यहां भी बेटियां लखपति होंगी।
-उन्होंने कहा कि बीजेपी का मुख्यमंत्री बनते ही प्रदेश से गुंडा राज खत्म हो जाएगा।
-सपा पर कटाक्ष करते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा ने सैफ़ई में जो एयरपोर्ट बनवाया है, वहां सिर्फ हीरो-हीरोईन उतरती हैं।
-शिवराज चौहान ने कहा कि मोदी सरकार आने के बाद विकास दर बढ़ रही है और महंगाई घट रही है।
आगे स्लाइड्स में देखिये कुछ और फोटोज...


AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!

