TRENDING TAGS :
पंकज सिंह के सामने कई चुनौतियां, जनता के साथ कार्यकर्ताओं को भी साधना होगा
इस मौके पर केंद्रीय मंत्री डॉक्टर महेश शर्मा कार्यकर्ताओं को मनाते नजर आए। दरअस्ल, सांसद प्रतिनिधि संजय बाली भी टिकट की दौड़ में शामिल थे, लेकिन सिंबल न मिलने पर उन्होंने रविवार रात सारे पदों से इस्तीफा दे दिया था।

नोएडा: नोएडा से बीजेपी का टिकट मिलने के बाद पंकज सिंह ने कहा कि प्रदेश भर में बीजेपी को 300 से ज्यादा सीटें मिलेंगी। उन्होंने कहा कि जनता सपा, बसपा और कांग्रेस की लूट से त्रस्त हो चुकी है और इन पार्टियों के लिए यह आखिरी चुनाव साबित होगा। पंकज सिंह सोमवार को सेक्टर-27 स्थित कैलाश सभागार में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
एकजुटता की चुनौती
-उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनावी शंखनाद बजाने की अपील की।
-पंकज सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करके लोगों के बीच जाने का निर्देश दिया।
-इस मौके पर केंद्रीय मंत्री डॉक्टर महेश शर्मा कार्यकर्ताओं को मनाते नजर आए।
-दरअस्ल, सांसद प्रतिनिधि संजय बाली भी टिकट की दौड़ में शामिल थे, लेकिन सिंबल न मिलने पर उन्होंने रविवार रात सारे पदों से इस्तीफा दे दिया था।
-वह कैलाश सभागार में आयोजित बीजेपी कार्यतर्ताओं की बैठक में भी अपना विरोध दर्ज कराने पहुंचे थे।
-लेकिन वरिष्ठ नेताओं के समझाने पर वह पंकज सिंह के साथ काम करने पर राजी हो गए।
-माना जा रहा है कि शहर के बाहर के उम्मीदवार होने के नाते पंकज सिंह को जनता के बीच पैठ बनानी होगी।
तेज होगा अभियान
-इसके लिए मंगलवार से ही चुनावी रैलियों और जनसभाओं का दौर शुरू हो रहा है, क्योंकि अब समय बहुत कम है।
-इसकी पूरी रणनीति बैठक में तैयार की गई।
-मंगलवार को ही पंकज सिंह अपना नामांकन दाखिल करेंगे।
-इस बीच सोमवार को सपा उम्मीदवार सुनील चौधरी ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया।
आगे देखिए टिकट मिलने के बाद पंकज सिंह की पहली बैठक...

AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!

