TRENDING TAGS :
मुलायम के समधी बोले- मुझे सपा कार्यकर्ता और पुलिस कर रही परेशान, नहीं लड़ने दे रहे चुनाव
मुलायम सिंह यादव के समधी रामप्रकाश यादव उर्फ नेहरू शिकोहाबाद विधान सभा से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने पुलिस और सपा कार्यकर्ताओं पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें चुनाव लड़ने से रोका जा रहा है। बता दें कि रामप्रकाश यादव उर्फ नेहरू शिकोहाबाद के नगर पालिकाध्यक्ष और मैनपुरी से सपा सांसद तेज प्रताप यादव के नाना हैं।
फिरोजाबाद : मुलायम सिंह यादव के समधी रामप्रकाश यादव उर्फ नेहरू शिकोहाबाद विधान सभा से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने पुलिस और सपा कार्यकर्ताओं पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें चुनाव लड़ने से रोका जा रहा है। बता दें कि रामप्रकाश यादव उर्फ नेहरू शिकोहाबाद के नगर पालिकाध्यक्ष और मैनपुरी से सपा सांसद तेज प्रताप यादव के नाना हैं।
यह भी पढ़ें ... मोर्चों तक पहुंच गया घरेलू घमासान, मुलायम के समधियों ने की सपा से बगावत
दरअसल मुलायम सिंह यादव के परिवार की लड़ाई तो थम गई लेकिन इसका जो परिणाम आया उससे रामप्रकाश यादव उर्फ नेहरू को सबसे बड़ा नुकसान हुआ है। समधी होने के बाद भी उनका टिकट काट दिया गया। जिससे रामप्रकाश यादव को बुरा लगा तो वह सपा को छोड़ निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव मैदान में आ गए, लेकिन इससे उनकी परेशानी और बढ़ गई।
यह भी पढ़ें ... UP में 11 फरवरी को होगा पहले चरण का मतदान, जानें आपके यहां कब होगी वोटिंग
रामप्रकाश यादव उर्फ नेहरू ने लगाया ये आरोप
-रामप्रकाश यादव उर्फ नेहरू ने कहा कि उनके साथ पुलिस मार पीट कर रही है।
-सपा कार्यकर्त्ता प्रशासन से उनपर दबाव बना रहे हैं।
-उनके लोगों को बेवजह परेशान किया जा रहा है।
-रामप्रकाश यादव ने इसकी शिकायत चुनाव आयोग सभी की है।
-आयोग की टीम ने रामप्रकाश को कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!


