लगातार 8वीं बार जीते सुरेश खन्ना, मुख्यमंत्री की दावेदारी पर कहा-पार्टी जानती है पुराना हूं

सुरेश कुमार खन्ना बीजेपी विधानमंडल दल के नेता हैं। मुख्यमंत्री की दावेदारी के सवाल पर कहा सुरेश खन्ना ने कहा कि पार्टी को पता है कि मैं पार्टी का पुराना कार्यकर्ता हूं। सुरेश खन्ना ने कहा कि पार्टी जो भी जिम्मेदारी देगी उसे ईमानदारी से निभाऊंगा।

zafar
Published on: 11 March 2017 6:58 PM IST
लगातार 8वीं बार जीते सुरेश खन्ना, मुख्यमंत्री की दावेदारी पर कहा-पार्टी जानती है पुराना हूं
X

शाहजहांपुर: नगर विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी सुरेश कुमार खन्ना ने फिर जीत गये हैं। यह उनकी लगातार 8वीं जीत है। खन्ना ने सपा प्रत्याशी तनवीर खान को हराया। जीत के बाद खन्ना ने सपा-बसपा पर हमला करते हुए कहा कि जो लोग जनता की सेवा के बजाय उसे अपनी संपत्ति समझ लेता है, उसका यही हाल होता है।

लगातार आठवीं जीत

सुरेश कुमार खन्ना ने अपनी जीत का श्रेय केंद्र सरकार के कामकाज और अमित शाह की नीतियों को दिया।

खन्ना लगातार 8वीं बार विधायक चुने गए है। सुरेश कुमार खन्ना को 1, 07,034 वोट मिले।

उन्होंने सपा प्रत्याशी तनवीर खान को 19,203 वोटों से हराया। तनवीर खान को 81,531 वोट मिले।

जीत के बाद सुरेश खन्ना ने कहा कि जनता कभी भूलती नही है, सजा जरूर देती है।

बता दें कि सुरेश कुमार खन्ना बीजेपी विधानमंडल दल के नेता हैं।

पिछले विधानसभा चुनाव मे भी उन्होंने सपा प्रत्याशी के रूप में तनवीर खान को ही हराया था।

तनवीर खान मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बेहद करीबी माने जाते हैं।

मुख्यमंत्री की दावेदारी

-मुख्यमंत्री की दावेदारी के सवाल पर कहा सुरेश खन्ना ने कहा कि पार्टी को पता है कि मैं पार्टी का पुराना कार्यकर्ता हूं।

-सुरेश खन्ना ने कहा कि पार्टी जो भी जिम्मेदारी देगी उसे ईमानदारी से निभाऊंगा।

zafar

zafar

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!