TRENDING TAGS :
केंद्रीय मंत्री उमा ने कहा-यूपी में बीजेपी की सरकार नहीं बनी, तो अमरीका और रूस निराश होंगे
केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने कहा कि दुनिया के बड़े देश आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में मजबूत भारत का समर्थन चाहते हैं। उन्होंने कहा कि अगर यूपी में बीजेपी की सरकार नही बनी, तो ये बड़े देश निराश हो सकते हैं।
रायबरेली: केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने कहा है कि उत्तर प्रदेश के चुनाव पर दुनिया के बड़े देशों की निगाहें लगी हैं। उन्होंने कहा कि अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प और रूसी राष्ट्रपति पुतिन जैसे नेता प्रदेश चुनाव के परिणामों पर निगाह जमाए हैं।
उमा भारती ने कहा कि ये देश आतंकवाद से लड़ाई में भारत का साथ चाहते हैं, इसलिये यूपी चुनाव पर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प और रुसी राष्ट्रपति पुतिन जैसे बड़े नेताओं की नजर रख रहे हैं।
दुनिया न हो निराश
-रायबरेली में बीजेपी का प्रचार करने पहुंची उमा भारती ने कहा कि उत्तर प्रदेश का चुनाव अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देश के लिये महत्वपूर्ण है।
-केंद्रीय मंत्री ने कहा कि दुनिया के बड़े देश आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में मजबूत भारत का समर्थन चाहते हैं।
-उन्होंने कहा कि अगर यूपी में बीजेपी की सरकार नही बनी, तो ये बड़े देश निराश हो सकते हैं।
-उन्होंने कहा कि राष्ट्रवाद के नाम पर वोट देकर लोग भारतीय जनता पार्टी को उत्तर प्रदेश के विकास की ताकत बनाएं।
-केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने कांग्रेस और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर भी हमले किये।
-उमा भारती ने तंज करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री ने रोबोट की तरह किया काम।
गायत्री पर मांगा जवाब
-उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति के मामले में भी उमा ने सपा पर हमला किया।
-उमा ने कहा कि गायत्री के मामले में मुख्यमंत्री की पत्नी डिंपल जवाब दें, कि गायत्री के लिए क्या सजा हो।
-बता दें, कि गायत्री प्रजापति पर एक महिला ने यौन शोषण का आरोप लगाया है।
-गायत्री के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट ने कार्रवाई के आदेश दिये हैं।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!


