TRENDING TAGS :
BJP को मिल गया 17वीं विधानसभा के लिए स्पीकर, हृदय नारायण दीक्षित संभाल सकते हैं पद
सूत्रों की मानें तो भाजपा को स्पीकर चेहरा मिल गया है। इस चेहरे का नाम है ह्रदय नारायण दीक्षित। भाजपा का बुद्धिजीवी माना जाने वाला चेहरा। हृदय नारायण दीक्षित को संसदीय परंपराओं का ज्ञाता माना जाता है।
ANURAG SHUKLA
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को लेकर भले ही भाजपा को जद्दोजेहद करनी पड़ती दिख रही हो, लेकिन सूत्रों की माने तो उसे स्पीकर चेहरा मिल गया है। इस चेहरे का नाम है ह्रदय नारायण दीक्षित। भाजपा का बुद्धिजीवी माना जाने वाला चेहरा।
हृदय नारायण दीक्षित को संसदीय परंपराओं का ज्ञाता माना जाता है। यही नहीं, उनके पक्ष में कई और बाते भी जाती हैं, जो उन्हें स्पीकर की कुर्सी तक ले जा सकती हैं।
कई हैं कारण
अगर हृदय नारायण दीक्षित को 17वीं विधानसभा का स्पीकर बनाया जाता है, तो भाजपा के लिये कई कारणों से वह मुफीद साबित हो सकते हैं।
· हृदय नारायण दीक्षित 6 बार के विधायक हैं।
· वह भाजपा सरकार में संसदीय कार्यमंत्री भी रह चुके हैं।
· दीक्षित संसदीय परंपराओं और नियमों का बड़ा ज्ञान रखते हैं।
· दीक्षित का सम्मान हर दल में है और उनके संचालन में किसी दलगत सीमा की बाधा नहीं आएगी।
· वाकपटु होने की वजह से वह विधानसभा के अच्छे संचालक और अधिष्ठाता साबित हो सकते हैं।
हालांकि, खुद हृदय नारायण दीक्षित ने इस बारे में कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है, पर वह चुनाव जीतने के बाद से ही दिल्ली में है। ऐसे में, माना जा रहा है कि उनका नाम लगभग तय है और स्पीकर के पद के लिये पार्टी उनका सबसे अच्छा इस्तेमाल कर सकती है।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!