राज बब्बर ने याद दिलाया कांग्रेसी दौर, कहा आर्थिक तरक्की के लिये जरूरी है पार्टी की वापसी

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि जब भी कांग्रेस सरकार रही, किसानों, गरीबों, कमजोरों का आर्थिक सामाजिक उत्थान होता रहा। गैर कांग्रेसी दलों की सरकारें बनने पर जातिवाद और भाई भतीजावाद का दौर चला और विकास ठप हो गया।

zafar
Published on: 16 Feb 2017 8:56 PM IST
राज बब्बर ने याद दिलाया कांग्रेसी दौर, कहा आर्थिक तरक्की के लिये जरूरी है पार्टी की वापसी
X

राज बब्बर ने याद दिलाया कांग्रेसी दौर, कहा आर्थिक तरक्की के लिये जरूरी है पार्टी की वापसी

रायबरेली: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर ने कहा है कि कांग्रेस की सरकार में उद्योग धंधों की झड़ी लगी थी, लेकिन जब से गैर कांग्रेसी सरकारें सत्ता में आईं रोजगार घटने लगे और भाई भतीजावाद का दौर चल पड़ा। राज बब्बर ने कहा कि रायबरेली से गांधी-नेहरू परिवार का अटूट रिश्ता रहा है। वह कांग्रेस प्रत्याशियों के प्रचार के लिये रायबरेली आये थे।

याद दिलाये रिश्ते

-प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि जब भी कांग्रेस सरकार रही, किसानों, गरीबों, कमजोरों का आर्थिक सामाजिक उत्थान होता रहा।

-गैर कांग्रेसी दलों की सरकारें बनने पर जातिवाद और भाई भतीजावाद का दौर चला और विकास ठप हो गया।

-राज बब्बर ने कहा कि कांग्रेस धर्म निरपेक्ष और सामाजिक समानता की पार्टी है।

-प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि रायबरेली कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की कर्मभूमि है और इस जमीन से परिवार का अटूट रिश्ता है।

-प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर ने लक्ष्मीगंज कस्बे में स्थित स्कूल परिसर में चुनावी सभा को संबोधित किया।

-इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि विकास के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों का चुनाव जीतना जरूरी है।

-उन्होंने कहा कि कांग्रेस सबको साथ लेकर चलने वाली पार्टी हैं, जबकि आज के दलों की राजनीति की परिभाषा बदल गयी है।

-इस मौके पर समाजवादी पार्टी और पीस पार्टी के कई स्थानीय नेताओं ने कांग्रेस का दामन थाम लिया।

आगे स्लाइड्स में देखिये कुछ और फोटोज...

राज बब्बर ने याद दिलाया कांग्रेसी दौर, कहा आर्थिक तरक्की के लिये जरूरी है पार्टी की वापसी

राज बब्बर ने याद दिलाया कांग्रेसी दौर, कहा आर्थिक तरक्की के लिये जरूरी है पार्टी की वापसी

zafar

zafar

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!