TRENDING TAGS :
100 साल की महिला से 24 साल के नशेड़ी ने किया रेप, इलाज के दौरान पीड़िता की मौत
लखनऊ/मेरठ: मेरठ जिले में एक 100 साल की वृद्धा से नशेड़ी युवक ने रेप किया था। गंभीर हालत में वृद्धा को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान सोमवार (30 अक्टूबर) को महिला ने दम तोड़ दिया। ये घटना मेरठ के गांव जानी की है।
जानकारी के अनुसार, महिला को घर में अकेला पाकर अंकित नामक युवक ने उस पर हमला किया और रेप की घटना को अंजाम दिया। महिला का शोर सुनकर उसका भाई और पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने युवक को दबोच लिया। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।
कबूला जुर्म
इलाज के दौरान पीड़ित महिला की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को मीडिया के सामने पेश किया। जहां उसने अपना जुर्म कबूला। कहा, कि 'वह शराब के नशे में धुत था।' महिला के शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप और हत्या का केस दर्ज किया है।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!