UP के इस जिले में कोरोना बेकाबू, 24 घंटे में हुईं इतनी मौतें, मचा कोहराम

जनपद में कोविड जांच हेतु आज कुल 2217 नमूने संग्रहित किये गए हैं। वहीं संक्रमण से 12 लोगों की मृत्यु हुई हैं।

Ashvini Mishra
Reporter Ashvini MishraPublished By Chitra Singh
Published on: 28 April 2021 10:26 PM IST
UP के इस जिले में कोरोना बेकाबू, 24 घंटे में हुईं इतनी मौतें, मचा कोहराम
X

कोरोना वायरस (फाइल फोटो- सोशल मीडिया)

चन्दौली: जिले में बुधवार को कोरोना के जांच परिणामों में 337 व्यक्तियों की कोरोना (Corona) रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। इनमें से 08 बालक, 03 बालिकाएं, 114 महिलाएं व 212 पुरुष शामिल हैं। ये सभी लोकल ट्रैवलिंग या अपने कार्यस्थल से संक्रमित हुये हैं। साथ ही कोरोना से जनपद में एक दिन में मरने वाले रिकॉर्डों को पीछे छोड़ते हुए, एक दर्जन लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।

जनपद चन्दौली में ये बरहनी ब्लॉक के 20, चहनिया के 24, चकिया ब्लॉक के ग्रामीण क्षेत्र के 20 व नगरीय क्षेत्र के 14, चन्दौली ब्लॉक के ग्रामीण क्षेत्र के 55 व नगरीय क्षेत्र के 23, धानापुर ब्लॉक के 18, नौगढ़ ब्लॉक के 25, नियामताबाद ब्लॉक के 25, डी.डी.यू. नगर के 47, सकलडीहा ब्लॉक के 32, शहाबगंज ब्लॉक के 34 है। इनके सम्पर्क में आये अन्य व्यक्तियों की कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग कर अग्रेतर कार्यवाही की जा रहीं है।

जनपद में कोविड जांच हेतु आज कुल 2217 नमूने संग्रहित किये गए हैं। वहीं आज 366 व्यक्ति स्वस्थ हुए हैं व 12 मृत्यु की सूचना प्राप्त हुई हैं। मौत का रिकॉर्ड अब तक का 1 दिन में सबसे अधिक दर्ज किया गया है। इस प्रकार जनपद चन्दौली में कोविड के कुल 11839 केस व इनमें एक्टिव केस की संख्या 3546 है। 8167 व्यक्ति स्वस्थ हो चुके हैं व अब तक कुल 126 मृत्यु हो चुकी है।

Chitra Singh

Chitra Singh

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!