कानपुर: धूपबत्ती फैक्ट्री का स्पेलर फटने से 5 लोग झुलसे, सभी की हालत गंभीर

रविवार को धूपबत्ती फैक्ट्री में लगा स्पेलर अचानक फट गया। जिसकी चपेट में आने से 5 कर्मचारी झुलस गए। पांचों कर्मचारियों की हालत गंभीर है। सभी को कांशीराम ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

Aditya Mishra
Published on: 12 May 2019 7:19 PM IST
कानपुर: धूपबत्ती फैक्ट्री का स्पेलर फटने से 5 लोग झुलसे, सभी की हालत गंभीर
X

कानपुर: रविवार को धूपबत्ती फैक्ट्री में लगा स्पेलर अचानक फट गया। जिसकी चपेट में आने से 5 कर्मचारी झुलस गए। पांचों कर्मचारियों की हालत गंभीर है। सभी को कांशीराम ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

घटना की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिग्रेड की टीम ने आग पर काबू पाया। इसके साथ ही पुलिस ने घायलों को भर्ती कराने के साथ ही पूरे इलाके को खाली कराया।

ये भी पढ़ें...कानपुर: सीओ की तहरीर पर बीजेपी के प्रदेश मंत्री सुरेश अवस्थी के खिलाफ FIR दर्ज

ये है पूरा मामला

चकेरी थाना क्षेत्र स्थित वाजिदपुर में नियजुल्लाह की फैक्ट्री में अगरबत्ती और धूपबत्ती बनती है। रविवार को धूपबत्ती बनाने के लिए उसके पाउडर को स्पेलर में पीसने का काम चल रहा था। इसी दौरान स्पेलर में अचानक विस्फोट हो गया।

स्पेलर पर 6 मजदूर काम कर रहे थे ,जैसे ही विस्फोट हुआ। गंगाधर,सतेंद्र,अभिषेक ,झल्लर ,मनोज इसकी चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए। वहीं रोमी सिंह इस हादसे में बाल-बाल बच गए।

ये भी पढ़ें...IIT कानपुर दक्षिण एशिया के लघु एवं मध्यम उपक्रमों में करेगा मदद

स्पेलर में विस्फोट होने के बाद पूरी फैक्ट्री में आग लग गई । आग की लपटों ने फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया। चारों तरफ हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस और फायर ब्रिग्रेड को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एडमिट कराया।

सीओ कैंट रवि सिंह के मुताबिक हमें आग लगने कीसूचना मिली थी। इस फैक्ट्री में अगरबत्ती बनती है ,6 मजदूर काम कर रहे थे। जिसमे 5 मजदूर झुलस गए है एक मजदूर बच गया है। सभी घायलों को भर्ती कराया गया है उनका उपचार चल रहा है।

ये भी पढ़ें...डबल मर्डर से थर्राया कानपुर, दो युवकों की बेरहमी से पीटकर हत्या

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!