झांसी मंडल में चलाई गईं 60 श्रमिक स्पेशल, इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

मंडल रेल प्रबंधक संदीप माथुर के दिशा-निर्देशन में श्रमिकों को अपने गंतव्य तक पहुंचाने हेतु नियमित रूप से श्रमिक स्पेशलों का संचालन किया जा रहा है।

Ashiki
Published on: 1 Jun 2020 11:02 PM IST
झांसी मंडल में चलाई गईं 60 श्रमिक स्पेशल, इन स्टेशनों पर होगा ठहराव
X

झाँसी: मंडल रेल प्रबंधक संदीप माथुर के दिशा-निर्देशन में श्रमिकों को अपने गंतव्य तक पहुंचाने हेतु नियमित रूप से श्रमिक स्पेशलों का संचालन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज झाँसी से देवरिया एक श्रमिक एक्सप्रेस का संचालन किया गया जिसमें 1450 श्रमिकों को अपने गंतव्य की ओर रवाना किया गया। साथ ही आवश्यकतानुसार/ उपलब्धता के आधार पर भी इन ट्रेनों की व्यवस्था की जा रही है। मंडल रेल प्रबंधक के कुशल नेतृत्व में अब तक मंडल से 60 श्रमिक स्पेशल चलाई गई।

ये भी पढ़ें: बंद होने से दो दिन पहले ही RIL का राइट इश्यू ओवर सब्सक्राइब, निवेशकों की चांदी

इन स्टेशनों पर रुकेगी स्पेशल ट्रेन

देवरिया जाने वाली गाड़ियां गोंडा, बस्ती एवं गोरखपुर भी रूकेगी। इन स्टेशनों पर श्रमिक उतर सकेंगे। श्रमिक यात्रियों के मध्य सामाजिक दूरी के नियम का पालन सुनिश्चित किया जा रहा है। साथ ही यात्रियों को चेहरे पर फेस कवर या मास्क अनिवार्य किया गया है, जिससे कोविड-19 के संक्रमण की संभावना को फैलने से रोका जा सके।

5252 खानों की कराई गई आपूर्ति

मंडल के सभी प्रमुख स्टेशनों जैसे- झाँसी, ग्वालियर, उरई, बांदा स्टेशन पर श्रमिकों के खानपान, स्नैक्स तथा पानी की उचित व्यवस्था की जा रही है। रेलवे के साथ-साथ आईआरसीटीसी भी खानपान देने हेतु अपना योगदान दे रहा है। झाँसी स्टेशन पर आज पास होने वाली गाड़ियों में 5252 खानों की आपूर्ति दो पानी की बोतल के साथ की गई।

ये भी पढ़ें:मेडिकल काॅलेज में अव्यवस्थाओं को दूर करने के लिए इनकी होगी तैनाती

झाँसी मंडल में 51 रेल कर्मचारी सेवानिवृत्त

उत्तर मध्य रेल, झाँसी मंडल से 51 रेल कर्मचारी सेवा निवृत्त हुये। कोविड-19 की परिस्थिति के कारण सेवानिवृत्ति समारोह आयोजित नहीं किया गया | परन्तु कार्मिक और लेखा विभाग के कर्मचारियों के कुशल समन्वय से मई माह में सेवानिवृत्त होने वाले सभी कर्मचारियों का समापन भुगतान पूर्ण कर पीपीओ इलेक्ट्रानिक रूप से उनके मोबाईल पर प्रेषित कर दिया गया।

ये भी पढ़ें: कर्मचारियों को बंधक बनाकर लूट, पुलिस ने बदमाशों का कर दिया ये हाल

समस्त सेवानिवृत्त कर्मचारियों को रू 15,09, 45,629 का भुगतान एनईएफटी के माध्यम से सीधे उनके बैंक खातों में भेज दिया गया है। सेवानिवृत्त कर्मियों के आवश्यक प्रपत्र , आईडी कार्ड, मेडिकल कार्ड इत्यादि की मूल प्रति उनको शीघ्र उपलब्ध करा दी जाएगी।

वहीं, लालाराम यादव सीनियर टेक्नीशियन मंडल रेल प्रबंधक प्रकोष्ठ में 37 वर्ष सेवा प्रदान कर सेवानिवृत्त हुए। मंडल रेल प्रबंधकसंदीप माथुर द्वारा शुभकामनाएं तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

रिपोर्ट: बी के कुशवाहा

ये भी पढ़ें: दुबई से भारत लाए गए डेढ़ सौ श्रमिक, वंदे भारत मिशन दूसरा चरण 13 तक जारी

Ashiki

Ashiki

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!