60 साल के बुजुर्ग ने 50 हजार में खरीदी 20 साल की दुल्हन, पढ़ें पूरा मामला

जिले से एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। जहां बिहार के पूर्णिया जिले की लड़कियों से कश्मीरी युवक शादी कर उसे कश्मीर ले जा रहे थे। जब यह मामला कानपुर पुलिस के संझान में आया तो एलआईयू की टीम सक्रिय हो गई है।

priyankajoshi
Published on: 22 Feb 2018 5:52 PM IST
60 साल के बुजुर्ग ने 50 हजार में खरीदी 20 साल की दुल्हन, पढ़ें पूरा मामला
X

कानपुर: जिले से एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। जहां बिहार के पूर्णिया जिले की लड़कियों से कश्मीरी युवक शादी कर उसे कश्मीर ले जा रहे थे। जब यह मामला कानपुर पुलिस के संझान में आया तो एलआईयू की टीम सक्रिय हो गई है।

दरअसल, बिहार की रहने वाली 20 साल की युवती की शादी 60 साल के बुजर्ग के साथ निकाह हुआ था। शादी के एक माह बाद लड़की कश्मीर से भाग कर कानपुर आ गई। जब जीआरपी की नजर लड़की पर पड़ी तो उसने चाइल्ड लाइन से संपर्क किया तो चौकाने वाली बाते सामने आई।

क्या था मामला?

बिहार के पूर्णिया में रहने वाली 20 साल की समीमा के पिता मुज्जमिल हक़ मजदूरी करके जीवन यापन करते है। परिवार में पत्नी जैय गुना, निशा और बेटी समीमा और चार बेटों के साथ रहती है। बीते 18 जनवरी 2018 को समीमा का निकाह कश्मीर के रहने वाले करीम से हुई थी। करीम की उम्र लगभग 60 साल है। इस निकाह में 50 हजार रुपए मेहर की रकम रखी गई थी। निकाह के बाद करीम, समीमा को लेकर कश्मीर चला गया था। निकाह के माह बाद समीमा कश्मीर से भाग कर कानपुर सेन्ट्रल स्टेशन पहुंच गई। बीते 17 फरवरी को सेन्ट्रल पर जीआरपी ने लड़की को पकड़कर पूछताछ की और इसके बाद चाइल्ड लाइन के सुपुर्द कर दिया। जब चाइल्ड लाइन ने लड़की की काउंसलिंग की तो चौकाने वाली बाते निकल कर आई थी। इसके बाद समीमा को संवासिनी गृह को भेज दिया गया था। चाइल्ड लाइन ने पुलिस के जरिए लड़की के पैरेंट्स और उसके ससुराल पक्ष को मैसेज दिया और कानपुर आने को कहा।

बिहार के पुनिया में रहने वाले यूनुस ने यह निकाह कराया था। वह कई दर्जन लड़कियों की शादी कश्मीरियों से करा चुका है। बल्कि यूनुस ने अपनी लड़की की भी शादी कश्मीर के रहने वाले खुर्शीद अहमद से कराई। दरअसल, बिहार का यह पुनिया जिला बहुत ही पिछड़ा और गरीब है। यहां से बड़ी संख्या में लड़कियों की तस्करी होती है।

गुरुवार को लड़की के पैरेंट्स और ससुराल पक्ष के लोग चाइल्ड लाइन ऑफिस पहुंचे तो एलआईयू की टीम और बाबूपुरवा कोतवाली पुलिस कश्मीरियों से पूछताछ कर रही है और उनकी आईडी प्रूफ चेक किए जा रहे हैं।

क्या कहना है पीड़िता का?

चाइल्ड लाइन काउंसलर अनीता सिंह के मुताबिक, एक लड़की कानपुर सेन्ट्रल स्टेशन पर मिली थी। इसके बाद चाइल्ड लाइन वर्कर उसे चाइल्ड लाइन में लेकर आए। जब लड़की से काउंसलिंग की गई तो उसने बताया कि 'मेरी माँ ने जबरन मेरी शादी एक बुजुर्ग से करा दी थी। इसलिए मैं वहां से भाग आई।' उस लड़की को सीडब्लूसी के आदेश पर संवासिनी गृह भेज दिया गया है। आज लड़की की मां और तथाकथित शोहर आईडी प्रूफ के साथ आई है। लड़की का शोहर आया जो काफी बुजुर्ग है वह आकर झगड़ा करने लगा।

पुलिस की पूछताछ जारी

जिसने यह शादी कराई है वह ससुर और दामाद निकले। ससुर युनुस ने बताया कि यह बहुत गरीब परिवार था जिसकी वजह से इसकी शादी कराई थी। उसने यह भी बताया कि मैंने 60 से 70 लड़कियों की शादी कश्मीर के कुपवाड़ा में कराई है। बिहार का पुर्निया जिला बहुत गरीब है यहां से लड़किया दिल्ली समेत अन्य स्थानों पर ले जाई जाती है। अनीता ने बताया कि यह खुद को आजाद कश्मीर का बता रहे है। यह संदिग्ध लग रहे है क्यों कि 60 से 70 लडकियों को ले जाने की क्या आवश्कता है। पुलिस की युनुस से पूछताछ जारी है।

क्या कहा मां ने?

वही लड़की की मां का कहना है कि यह निकाह मैंने कराया था और पूरे रीती रिवाज से कराया। हमारे पास निकाह के कागजात है जब उनसे पूछा गया कि एक अधेढ़ उम्र के शख्स के साथ बेटी की शादी क्यों कराई तो उन्होंने कहा कि हमारी बेटी इस निकाह के लिए राजी थी।

क्या कहा एसपी ने?

वहीं एसपी साउथ अशोक कुमार वर्मा के मुताबिक एक लड़की है जिसकी उम्र लगभग 20 वर्ष है और जिससे निकाह हुआ है वह अधेढ़ है। शोहर कश्मीर का रहने वाला है। सभी के आईडी और आधार कार्ड चेक किये जा रहे है। रही बात लड़की की तो उसे सीडब्लूसी के समक्ष पेश किया जाएगा। लड़की जिसके साथ रहना चाहती है उसके बयान पर आधारित होगा। यदि वह पति के साथ रहना चाहती है तो पति के सुपुर्द यदि वह अपने पैरेंट्स के साथ रहना चाहती है तो उनको सुपुर्द कर दिया जाएगा

priyankajoshi

priyankajoshi

इन्होंने पत्रकारीय जीवन की शुरुआत नई दिल्ली में एनडीटीवी से की। इसके अलावा हिंदुस्तान लखनऊ में भी इटर्नशिप किया। वर्तमान में वेब पोर्टल न्यूज़ ट्रैक में दो साल से उप संपादक के पद पर कार्यरत है।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!