TRENDING TAGS :
Aaj Ka Mausam: लखनऊ में कब होगी बारिश? जान लें मानसून पर IMD का ये नया अपेडट
Aaj Ka Mausam: राजधानी लखनऊ की बात करें तो शुक्रवार की सुबह बादलों की आवाजाही से लोगों को थोड़ी राहत मिली, लेकिन दिन के चढ़ते ही गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया।
सांकेतिक तस्वीर (सोशल मीडिया)
Aaj Ka Mausm: उत्तर प्रदेश में बीते कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से अब लोगों को राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक मानसून 22 से 23 जून के बीच पूर्वांचल के रास्ते उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगा। इस दौरान प्रदेश में कई जगहों पर झमाझम बारिश होने का भी पूर्वानुमान है। हालांकि प्री मानसून उत्तर प्रदेश में पहले ही पहुंच चुका है। प्री मानसून की हल्की बारिश से पूर्वांचल, बुंदेलखंड, और तराई क्षेत्रों में आई आंधी बारिश से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल चुकी है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में आज अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।
लखनऊ में कैसा रहेगा मौसम? (Lucknow Ka Mausam)
वहीं, यदि राजधानी लखनऊ की बात करें तो शुक्रवार की सुबह बादलों की आवाजाही से लोगों को थोड़ी राहत मिली, लेकिन दिन के चढ़ते ही गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया। अमौसी स्थित आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक पूर्वांचल के रास्ते मॉनसून की एंट्री के बाद 23 जून से प्री मॉनसून बारिश से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। राजधानी लखनऊ और आसपासके जिलों में 23-24 जून को अच्छी बारिश के आसार हैं। इस बीच मौसम विभाग की तरफ से 22-23 जून को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने आंधी-पानी का येलो अलर्ट जारी किया है।
22-23 जून के बीच यूपी में प्रवेश करेगा मानसून!
बता दें कि आईएमडी ने राहत भरी खबर दी है। भीषण गर्मी के बीच उत्तर प्रदेश में तेज हवा के साथ बारिश के आसार हैं, जो मानसून के आने का भी संकेत दे रहे हैं। आगामी 48 घंटों में महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, और बिहार के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ सकता है, इसके लिए परिस्थितियां अनुकूल बन रही हैं। बिहार एवं झारखण्ड के रास्ते मानसून के उत्तर प्रदेश में आगे बढ़ने के आसार है। ऐसे में माना जा रहा है कि 23 से 25 जून के बीच यूपी में मानसून प्रवेश कर सकता है।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!