TRENDING TAGS :
गठबंधन के बिना बीजेपी का मुकाबला करना आसान नहीं: संजय सिंह
संजय सिंह ने कहा कि मोदी से लोगों में घोर निराशा है। उन्होंने कहा कि नफरत की राजनीति से लोगों के मन में बहुत गुस्सा है। किसानों को फसल का डेढ़ गुना दाम नहीं मिल पाया। लोगों के खाते में 15 लाख रुपए नहीं आए। काले धन का कहीं पता नहीं चला। महिलाओं को कोई सुरक्षा नहीं है। जनता निराश हताश है।
सुल्तानपुर: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि गठबंधन के बिना भाजपा का मुकाबला करना आसान नहीं है। संजय सिंह एक निजी कार्यक्रम में गृह जनपद पहुंचे थे। पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि जो भी गठबंधन सरकार बने उसे 5 साल तक चलना चाहिए वरना जनता का विश्वास नहीं जीत पाएंगे।
यह भी पढ़ें....गंगा सफाई के लिए PM को मिले राधा-कृष्ण होंगे नीलाम, इनकी भी लगेगी बोली
जनता निराश हताश है
संजय सिंह ने कहा कि मोदी से लोगों में घोर निराशा है। उन्होंने कहा कि नफरत की राजनीति से लोगों के मन में बहुत गुस्सा है। किसानों को फसल का डेढ़ गुना दाम नहीं मिल पाया। लोगों के खाते में 15 लाख रुपए नहीं आए। काले धन का कहीं पता नहीं चला। महिलाओं को कोई सुरक्षा नहीं है। जनता निराश हताश है।
यह भी पढ़ें....भारत रत्न पर छिड़े विवाद में बाबा रामदेव भी कूदे, बोले- ‘सन्यासियों को ये सम्मान क्यों नहीं?’
गठबंधन की सरकार के सामने बड़ी चुनौती
गठबंधन में कांग्रेस के शामिल होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं यह तो नहीं जानता कि कांग्रेस को क्यों शामिल नहीं किया गया है। बिना गठबंधन के मोदी को हराना आसान नहीं है। मेरी चिंता है कि जो भी गठबंधन की सरकार बने उसके सामने बहुत बड़ी चुनौती है। गठबंधन की सरकार को 5 साल तक चलाने के लिए बहुत बड़ी चुनौती हैं। जनता का विश्वास जीतना होगा और उनके विश्वास के अनुसार कार्य करके दिखाना होगा। वरना हम जनता का विश्वास नहीं जीत पाएंगे।
यह भी पढ़ें....प्रियंका गांधी पर कैलाश विजयवर्गीय के विवादित बोल, चॉकलेटी चेहरों के अलावा कांग्रेस के पास कुछ नहीं
प्रियंका गांधी को एक बड़ा पद दिए दिए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसका असर पूरे उत्तर प्रदेश में अवश्य पड़ेगा। वह रायबरेली और अमेठी में ही प्रचार करती रही हैं जिसका असर दिखाई देता था अब वह उत्तर प्रदेश में प्रचार करेंगी तो निश्चित ही उसका असर पड़ेगा। आम आदमी पार्टी के चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि पार्टी कुछ सीटों पर चुनाव लड़ेगी। सीट का निर्धारण पार्टी नेतृत्व अरविंद केजरीवाल के निर्णय के अनुसार होगा।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!