TRENDING TAGS :
माधुरी दीक्षित के चुनाव लड़ने पर ऐक्ट्रेस मनीषा कोईराला बोलीं-अच्छे लोगों का चुनाव लड़ने के लिए आगे आना जरुरी
मनीषा ने माधुरी दीक्षित के चुनाव लड़ने के प्रश्न पर कहा कि मौजूदा राजनीति में ये जरुरी है कि अच्छे लोग चुनाव लड़ने के लिए आगे आए। उन्होंने कहा कि अगर माधुरी दीक्षित चुनाव लड़ती है तो इसका स्वागत किया जाना चाहिए।
वाराणसी: धर्मनगरी वाराणसी की बदलती तस्वीर की तारीफ हर ओर हो रही है। सिर्फ सोशल मीडिया पर ही नहीं बल्कि यहां आने वाले लोग भी बदलाव की इस नई बयार को महसूस कर रहे हैं। बॉलीवुड अदाकारा मनीषा कोईराला को भी वाराणसी का नया लुक खूब भा रहा है।
यहां की सड़कें, फ्लाईओवर और बिजली की चकाचौंध से वो काफी प्रभावित दिख रही है। वाराणसी पहुंची मनीषा कोईराला ने मीडिया से बातचीत में इसका इजहार भी किया।
इस दौरान माधुरी दीक्षित के चुनाव लड़ने के प्रश्न पर कहा कि मौजूदा राजनीति में ये जरुरी है कि अच्छे लोग चुनाव लड़ने के लिए आगे आए। उन्होंने कहा कि अगर माधुरी दीक्षित चुनाव लड़ती है तो इसका स्वागत किया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि बनारस में अभी बहुत कुछ किया जाना बाकी है। उन्होंने कहा कि बनारस के विकास के साथ यहां के आध्यात्मिक रूप को भी बनाए रखना जरुरी है।
काशी से है मनीषा का गहरा रिश्ता
उन्होंने बाबा विश्वनाथ का पूरे विधि विधान से दर्शन और पूजन अर्चन किया। मनीषा कोईराला वाराणसी में ही पली बढ़ी हैं। उनका इस प्राचीन शहर से गहरा रिश्ता रहा है। कैंसर की बीमारी के बाद पहली बार मनीषा वाराणसी पहुंचीं। बाबा के दरबार में पूजन करने के बाद फिल्म अभिनेत्री माता अन्नपूर्णा मंदिर पहुंचीं और मां भगवती का कुमकुम से पूजन-अर्चन किया।
पूजन करने के बाद मन्दिर उप महंत शंकर पुरी ने उन्हें अंगवस्त्रम, स्मृति चिन्ह व प्रसाद भेंट किया। उप महंत ने बताया कि मनीषा ने अपने स्वास्थ्य कामना के लिए पूजन किया। बताते चलें कि मनीषा कोइराला कैंसर की बीमारी से जूझ रही थीं। दिसंबर 2012 में उन्होंने कैंसर को मात देते हुए नई जिंदगी की शुरुआत की।
मी-टू पर मनीषा ने बेबाकी से रखी अपनी राय
मीडिया से बात करते हुए मनीषा ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने मी-टू अभियान पर कहा कि ये महिला की सुरक्षा के लिए जरुरी है। सिर्फ महिलाओं को ही नहीं बल्कि पुरुषों को भी इसमें साथ देना चाहिए, ताकि कभी कोई शख्स किसी महिला का शोषण नहीं कर सके।
इस दौरान माधुरी दीक्षित के चुनाव लड़ने के प्रश्न पर कहा कि मौजूदा राजनीति में ये जरुरी है कि अच्छे लोग चुनाव लड़ने के लिए आगे आए। उन्होंने कहा कि अगर माधुरी दीक्षित चुनाव लड़ती है तो इसका स्वागत किया जाना चाहिए।
ये भी पढ़ें...डियर माया का ट्रेलर लॉन्च, मनीषा कोईराला कर रही हैं इस फिल्म से दमदार वापसी
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!