TRENDING TAGS :
अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन का चला डंडा, दुकानदारों में हड़कंप
जिला मुख्यालय के मुख्य बाजार घंटाघर पर अतिक्रमण कारियों पर आज प्रशासन का डंडा चला है। दुकानों के बाहर नालियों के ऊपर किया गया अतिक्रमण भी..
एटा: जिला मुख्यालय के मुख्य बाजार घंटाघर पर अतिक्रमण कारियों पर आज प्रशासन का डंडा चला है। दुकानों के बाहर नालियों के ऊपर किया गया अतिक्रमण भी प्रसासन ने जेसीबी मशीन से जबरन तुड़वा दिया गया। व्यापारियों को अतिक्रमण हटाने के लिए बार बार नोटिस दिए जाने के बाद भी जब व्यापारियों ने दुकानों के आगे का अतिक्रमण नहीं हटाया तो आज दोपहर अपर जिलाधिकारी विवेक मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस नगर पालिका टीम की लेकर अतिक्रमण हटाने पहुंच गयी।
ये भी पढ़ें: वृक्षारोपण का दिखावटी दावा कर रही है यूपी सरकार, ब्यौरा दे : अखिलेश
जिसको लेकर व्यापारियों में हड़कंप मच गया और कुछ व्यापारी तो अपनी दुकान ही छोड़कर भाग गए। आज के अतिक्रमण हटाओ अभियान का मोर्चा अपर जिलाधिकारी प्रशासन विवेक मिश्रा व अपर पुलिसअधीक्षक ओम प्रकाश सिंह ने संभाला। उनके साथ क्षेत्राधिकारी नगर राजकुमार सिंह सहित भारी संख्या में पुलिस तथा पीएसी मौजूद थी।
[video width="640" height="352" mp4="https://newstrack.com/wp-content/uploads/2020/07/VID-20200706-WA0036.mp4"][/video]
ये भी पढ़ें: परमाणु हथियारों से लैस खतरनाक अमेरिकी फाइटर जेट ने घेरा, कांप गई चीनी सेना
प्रशासन ने 7 दिन का नोटिस दिया था
अपर जिलाधिकारी प्रशासन विवेक मिश्रा ने बताया की कोरोना काल में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बाजार में व्यापारियों को भीड़ न लगाने तथा सड़कों से अतिक्रमण हटा लेने के लिए 7 दिन पूर्व एक नोटिस दिया गया था। साथ ही जिलाधिकारी सुखलाल भारती ने स्वयं व्यापारियों के साथ बात कर अतिक्रमण हटाने को कहा था। लेकिन इनके द्वारा किये गये अतिक्रमण को नहीं हटाया गया।
ये भी पढ़ें: कानपुर कांड में बड़ा खुलासा, विकास दुबे ने यहां फेंके लूटे हथियार, जांच में जुटी पुलिस
जिसको लेकर आज प्रशासन ने अतिक्रमण कारियों के खिलाफ कार्यवाही की है। अगर अब भी व्यापारी अतिक्रमण नहीं हटाते हैं तो यह कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी साथ ही उनसे जुर्माना भी वसूला जाएगा।
रिपोर्ट: सुनील मिश्रा
ये भी पढ़ें: गजब का जुगाड़: 9वीं के छात्र ने कबाड़ से बनाई बाइक, हुनर ने दिलाया सम्मान
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!