TRENDING TAGS :
Agra News: 20 साल बाद हुई एसिड अटैक के आरोपी की गिरफ्तारी, बहन के देवर ने डाला था तेजाब
Agra News: बीस साल तक चेहरे पर तेजाब का दर्द सहने के बाद पीड़िता को अब कहीं जाकर इंसाफ मिल पाया है। एसिड अटैक के आरोपी की गिरफ्तारी हो पाई है। घटना 20 साल पहले की है। पीड़िता के चेहरे पर उसकी बहन के देवर आरिफ ने तेजाब डाल दिया था।
20 साल बाद हुई एसिड अटैक के आरोपी की गिरफ्तारी, बहन के देवर ने डाला था तेजाब: Photo- Newstrack
Agra News: बीस साल तक चेहरे पर तेजाब का दर्द सहने के बाद पीड़िता को अब कहीं जाकर इंसाफ मिल पाया है। एसिड अटैक के आरोपी की गिरफ्तारी हो पाई है। घटना 20 साल पहले की है।पीड़िता के चेहरे पर उसकी बहन के देवर आरिफ ने तेजाब डाल दिया था। पूरा चेहरा जला दिया था। जिद यह थी कि महिला उसके साथ शादी कर ले। उसकी जीवन संगिनी बन जाए। महिला को यह स्वीकार नहीं था। उसने आरिफ के प्रस्ताव को ठुकरा दिया। आरिफ से शादी करने से इनकार कर दिया। इस बात पर आरिफ बौखला गया।
ऐसे हुई आरोपी की गिरफ्तारी
वर्ष 2002 में पीड़िता जब बहन की ससुराल नगला मसानी आई थी। तब आरोपी आरिफ ने रात के अंधेरे में युवती के चेहरे पर तेजाब फेंक दिया। उसका चेहरा बुरी तरह खराब कर दिया। 7 सितंबर 2002 की घटना के बाद पीड़िता दर्द सहती रही। वर्ष 2023 में तत्कालीन आगरा एडीजी राजीव कृष्ण एसिड अटैक सरवाइवर से मिलने के लिए फतेहाबाद रोड स्थित सिरोज कैफे गए थे। वहां पीड़िता ने अपनी आपबीती एडीजी को बताई। पीड़िता की दुख भरी कहानी सुनाने के बाद एडीजी ने मामले में मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। पीड़िता की शिकायत पर थाना एत्माद्दौला में आरोपी आरिफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस तभी से आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। आरोपी लगातार पुलिस को चकमा दे रहा था। एत्माद्दौला पुलिस को आरोपी के बारे में सूचना मिली।
पीड़िता ने पुलिस का जताया आभार
पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी आरिफ को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पीड़िता की आंखों में खुशी के आंसू हैं। वह पुलिस का आभार जाता रही है। आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिए जाने की मांग कर रही है। पीड़िता का कहना है की आरिफ की जिद्द की वजह से उसका चेहरा खराब हो गया। उसकी जिंदगी वीरान हो गई। आरिफ को उसके किए की सजा मिली ही चाहिए। एत्माद्दौला थाना के प्रभारी निरीक्षक राजकुमार ने कहा कि एसिड अटैक के आरोपी आरिफ को गिरफ्तार कर लिया क्या है। आरोपी के खिलाफ नियम अनुसार कार्रवाई की जा रही है। आरोपी के खिलाफ वर्ष 2023 में मुकदमा दर्ज किया गया था। तभी से पुलिस आरोपी आरिफ की तलाश कर रही थी।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!


