Agra News: BJP SC मोर्चे ने दलित बस्ती से निकाली आमंत्रण यात्रा

Agra News: कोठी मीना बाजार में आयोजित होने वाले BJP अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय अधिवेशन को लेकर पार्टी के पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि दलित बस्तियों में घर-घर जाकर आमंत्रण दे रहे हैं।

Arpana Singh
Published on: 5 March 2024 10:24 PM IST
BJP SC मोर्चे ने दलित बस्ती से निकाली आमंत्रण यात्रा।
X

BJP SC मोर्चे ने दलित बस्ती से निकाली आमंत्रण यात्रा। (Pic: Newstrack)

Agra News: कोठी मीना बाजार में आयोजित होने वाले भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय अधिवेशन को लेकर पार्टी के पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि दलित बस्तियों में घर-घर जाकर आमंत्रण दे रहे हैं। राष्ट्रीय अधिवेशन के लिए अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य, उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री असीम अरुण, भाजपा महानगर अध्यक्ष भानु महाजन सहित पार्टी पदाधिकारी और जनप्रतिनिधियों ने वार्ड नंबर नौ, रावली मंडल के नगला छउआ दलित बस्ती क्षेत्र में घर-घर जनसंपर्क कर आमंत्रण यात्रा का शुभारंभ किया। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने कहा कि आगरा में होने वाले मोर्चे का राष्ट्रीय अधिवेशन दलित समाज के मान-सम्मान को बढ़ाने का काम करेगा। भारतीय जनता पार्टी की सरकार में केंद्र और प्रदेश की हर योजनाओं में दलितों पर ध्यान देकर उनके उत्थान के लिए काम किया जा रहा है। दलित महापुरुषों के मान सम्मान को बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई योजनाओं का शुभारंभ किया है। बीजेपी कभी भी दलित के नाम पर राजनीति नहीं करती। अन्य राजनीतिक दलों ने दलित समाज को गुमराह कर उनके नाम पर राजनीति करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि आज दलित समाज जागरूक है ,और अपने हित को समझता है।


एत्मादपुर क्षेत्र में सांसद भोला सिंह ने किया सम्मेलन के लिए जनसंपर्क

आमंत्रण यात्रा शुभारंभ के अवसर पर पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री असीम अरुण ने दलित बस्ती में संपर्क करते हुए राष्ट्रीय अधिवेशन के लिए दलित समाज के लोगों को आमंत्रित किया। उन्होंने कहा 2014 के बाद से देश और प्रदेश की सरकार दलित समाज के हर पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के पहुंचा रही है। उन्होंने कहा कि कोरोना संकट काल के समय से शुरू हुई मुफ्त राशन योजना गरीब और दलित समाज को ध्यान में रखते हुए आज तक निरंतर जारी है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में कानून का राज है। दलित समाज सुरक्षित है। पिछली सरकारों में दलित समाज के लोगों का उत्पीड़न हो रहा था। सुशासन की सरकार में दलितों के मान सम्मान के साथ सुरक्षा के वादे को निभाया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री सांसद भोला सिंह ने एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों की दलित बस्तियों में पहुंचकर जनसंपर्क किया। उन्होंने दलित बस्तियों में आमंत्रण पत्रक देकर दलित समाज के लोगों से 7 मार्च को कोठी मीना बाजार में आयोजित मोर्चा के राष्ट्रीय अधिवेशन में सहभागिता की अपील की। इस मौके पर उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा दलित समाज के हित के लिए चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं से भी समाज के लोगों को रूबरू कराया। इस मौके पर प्रमुख रूप से सांसद भोला सिंह, विधायक डॉ धर्मपाल सिंह, मनवीर चौहान सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग और पार्टी के पदाधिकारी मौजूद रहे।


बैठक में इनकी रही उपस्थिति

भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारी को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे- अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य ,ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष दुर्ग विजय सिंह शाक्य ,राष्ट्रीय महामंत्री सांसद भोला सिंह, प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा रामचंद्र कनौजिया, उत्तर उत्तर प्रदेश राज्य मंत्री असीम अरुण, क्षेत्रीय महामंत्री राकेश मिश्रा, नागेंद्र सिकरवार, महापौर हेमलता दिवाकर ,विधायक जीएस धर्मेश ,हेमेंद्र शर्मा, अनिल चौधरी ,अवधेश रावत, पूर्व मंत्री रामबाबू हरित, इंद्रजीत आर्य, अशोक पीपल ,भानु महाजन ,नवल तिवारी मीडिया प्रभारी ब्रज क्षेत्र ,सुनील करमचंदानी, कार्यालय मंत्री संजीव भारद्वाज, राहुल चौधरी ,ओम प्रकाश सागर ,हेमंत भोजवानी, मनीष गौतम ,नवीन गौतम, अखिलेश चौहान, अनीता खरे, उपमा गुप्ता ,पार्षद रेनू गुप्ता, मनोज राजोरा, शिव कुमार राजोरा, महेश शर्मा देवकीनंदन सम श्याम जरी, करतार सिंह भारतीय ,ज्ञानेंद्र कुलश्रेष्, प्रमोद सिंह, शिव कुमार मेहर, ओम ओम प्रकाश चलने वाले ,विजय भदोरिया हेमंत प्रजापति, गजेंद्र पीपल ,दिगंबर सिंह ठाकरे ,रोहित कटयाल ,आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!