TRENDING TAGS :
Agra News: मुख्यमंत्री के आने से कुत्तों की आई शामत, फतेहाबाद रोड पर पकड़े गए एक दर्जन से ज्यादा आवारा कुत्ते
Agra News: मुख्यमंत्री के आगरा आगमन को देखते हुए नगर निगम की टीम ने फतेहाबाद रोड पर अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस ने 1 दर्जन से ज्यादा आवारा कुत्तों को पकड़ा है।
Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दौरा किया। मेट्रो ट्रेन का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री के आने से शहर में हलचल थी। कुत्तों की शामत आ गई थी। मुख्यमंत्री के आगरा आगमन को देखते हुए नगर निगम की टीम ने फतेहाबाद रोड पर अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस ने 1 दर्जन से ज्यादा आवारा कुत्तों को पकड़ा है। यह कुत्ते शहर की सड़कों पर आतंक मचा रहे थे। आने जाने वाले लोगों के लिए परेशानी खड़ी कर कर रहे थे। आज जब मुख्यमंत्री को आगरा आना था। निगम की टीम जाल लेकर फतेहाबाद रोड पर पहुंची। टीम ने जाल लगाकर खूंखार हो चुके कुत्तों को पकड़ लिया। उन्हें पिंजरे में कैद कर दिया। टीम को देखते ही सड़क पर आवारा घूमने वाले कुत्तों में दहशत फैल गई।
जान बचाने के लिए कुत्ते इधर-उधर भागने लगे। कुछ कुत्ते तो टीम की पकड़ से बाहर निकल गए। लेकिन जो कुत्ते टीम के जाल में फंसे उन्हें पिंजरे में कैद कर दिया गया। नगर निगम की टीम कुत्तों को पकड़ने पहुंची तो फतेहाबाद रोड पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगो की भीड़ नगर निगम की टीम को कुत्ता पकड़ते हुए देखने लगी। निगम अधिकारियों का कहना है कि अभियान लगातार जारी रहेगा। पकड़े गए कुत्तों को टीकाकरण करने के बाद उनके प्राकृतिक आवास में वापस छोड़ा जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा 2024 में पूरा हो जाएगा मेट्रो का काम
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेट्रो ट्रैक का निरीक्षण किया। मेट्रो ट्रैक की खुबिया जानी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि फरवरी 2024 में मेट्रो का काम पूरा हो जाएगा। आगरा के लोग मेट्रो का सफर कर पाएंगे।
महिला ट्रेन ऑपरेटर ने चलाई ट्रेन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने मेट्रो रेल का हाई स्पीड ट्राई किया गया ट्रेन ऑपरेटर शिप्रा मौर्या ने मेट्रो को आगे बढ़ाया। ट्रेन का हाई स्पीड ट्राई किया। करीब 3 किलोमीटर के ट्रक में मेट्रो को हाई स्पीड से दौड़ाया गया।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!