TRENDING TAGS :
Agra News: लॉटरी का झांसा देकर नकली नोटों से ऐसे करता था ठगी, पुलिस ने दबोचा
Agra News: आरोपी के कब्जे से पुलिस ने नकली नोटों की कई गड्डियां बरामद की हैं। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 2000, 500, 200 और ₹100 के नकली नोटों की गड्डियां बरामद की है।
Agra News: आगरा में पुलिस ने ठगी करने वाले शातिर जालसाज को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि युवक नकली नोटों की गड्डी दिखाकर लोगों के साथ ठगी कर रहा था। आरोपी युवक लोगों को पर्चे पर लॉटरी खिला रहा था। नकली नोट के बदले असली नोट लेकर लोगों को चूना लगा रहा था।
Also Read
रकम जीतने का देता था लालच, थमा देता था नकली नोट
आरोपी के कब्जे से पुलिस ने नकली नोटों की कई गड्डियां बरामद की हैं। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 2000, 500, 200 और ₹100 के नकली नोटों की गड्डियां बरामद की है। आरोपी बस्ती और कॉलोनियों में जाकर लोगों को लॉटरी को रकम जीतने का झांसा देता था। लॉटरी की टिकट खरीदने के बदले उनसे असली नोट के रुपये लेता था। जिसकी लॉटरी नहीं लगती थी। उन्हें कुछ नहीं मिलता था। लेकिन जिन लोगों की लॉटरी लग जाती थी। आरोपी उन्हें नकली नोट थमा देता था। जब तक लोगों को अपने साथ हुई ठगी की समझ आ पाती थी। आरोपी मौके से फरार हो जाता था। हरीपर्वत पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी का नाम शोएब है। आरोपी शोएब मुरादाबाद का रहने वाला है।
पुलिस टीम को सूचना मिली कि बाल्मिकी बस्ती से पालीवाल पार्क के रास्ते मे एक युवक लॉटरी खिलाकर फर्जी नोटों से ठगी कर रहा है। पुलिस मौके पर पहुंची तो बात सच निकली। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस टीम ने मौके पर ₹2000 के नकली नोटों की तीन गड्डी, ₹200 के नकली नोटों की आठ गड्डी, ₹500 के नकली नोटों की 6 गड्डी और ₹100 की नकली नोटों की एक गड्डी बरामद की है।
लॉटरी का पर्चा और चार्ट भी बरामद
पुलिस को आरोपी के कब्जे से लॉटरी का पर्चा और चार्ट भी बरामद हुआ है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह कॉलोनियों में जाकर लॉटरी लगाने के नाम पर नकली नोटों के जरिए लोगों से ठगी करता है। लोगों को डिब्बे में रखी हुई गड्डियां को दिखाकर झांसा देता था। लॉटरी के नाम पर रुपए लेकर चालाकी से नकली नोटों को देकर वहां से चुपचाप निकल जाता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी को जेल भिजवा दिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस टीम में पता लगा रही है कि आरोपी अब तक कितने लोगों को ठगी का शिकार बना चुका है, आगरा के अलावा किन और जिलों में आरोपी ने ठगी का जाल फैलाया है।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!