Advertisement
Advertisement
TRENDING TAGS :
सपा में गुटबाजी बढ़ी: अखिलेश के करीबी ने छोड़ा अलीगढ़ महानगर अध्यक्ष पद
अलीगढ़: सपा में शुरू हुई रार थमती दिखाई नहीं दे रही है। प्रदेश अध्यक्ष का पद संभालते ही शिवपाल सिंह यादव ने अखिलेश यादव के चहेते प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी को तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया था। अब वो पार्टी की ओर से कोई बयान जारी नहीं करेंगे। अब अखिलेश के समर्थक अलीगढ़ के महानगर अध्यक्ष अज्जू इस्हाक ने अपना पद छोड़ दिया है।
अज्जू इस्हाक ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को अपना इस्तीफा भेजा है। मुख्यमंत्री अखिलेश के करीबी कहे जाने वाले इस्हाक ने अपने फैसले पर कहा, '' मैं पार्टी में बतौर कार्यकर्ता निष्ठा से काम करता रहूंगा।''
Next Story
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!